5 राज्यों में वोटों की गिनती LIVE: बंगाल में TMC तो असम में BJP को बहुमत

शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है,
5 राज्यों में वोटों की गिनती LIVE: बंगाल में TMC तो असम में BJP को बहुमत

आज पांच राज्यों की राजनीति का सुपर संडे है।

पश्चिम बंगाल की 292, असम की 126, केरल की 140, तमिलनाडु की

234 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे अब आने लगे हैं।

फिलहाल, वोटों की गिनती जारी है और रुझान आ रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है,

चलिए जानते हैं चुनावी नतीजों से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट।

वहीं असम में भाजपा भी बहुमत पा चुकी है। कांग्रेस का बंगाल से लेकर असम तक बुरा हाल है।

बहरहाल, बंगाल में दीदी की होगी हैट्रिक या खिलेगा कमल, असम में फिर चलेगा मोदी मैजिक या कांग्रेस करेगी कमाल,

केरल में बचेगा लेफ्ट का आखिरी किला या राहुल की मेहनत लाएगी रंग,

तमिलनाडु में डीएमके और एआईडीएमके में कौन होगा सत्ता का सरताज और पुडुचेरी में क्या है जनता का मिजाज?

इसका पता अब से कुछ देर में चलने लगेगा। तो चलिए जानते हैं चुनावी नतीजों से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट।

10:00 AM- नंद्रीग्राम में ममता बनर्जी पीछे। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी 7,200 से ज्यादा वोटों से आगे

9:50 AM- शुरुआती रुझानों में तृणमूल को बहुमत, 161 सीटों, भाजपा 115 पर आगे और कांग्रेस 6 पर आगे

9:40 AM- नंदीग्राम से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से करीब 5000 वोटों से आगे

9:30 AM- बंगाल की चुंचुड़ा सीट से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पीछे हो गई हैं। पहले वे आगे चल रही थीं।
9:27 AM- बंगाल के टॉलीगंज से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पीछे हो गए हैं। पहले वे आगे चल रहे थे।
9:20 AM- पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में पहले राउंड की काउंटिंग खत्म, भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने 1500 वोटों की बढ़त बनाई, ममता बनर्जी पीछे

9:15 AM- पश्चिम बंगाल में तृणमूल 133 और भाजपा 109 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे
9:00 AM- पुडुचेरी में भाजपा+ 9 और कांग्रेस+ 5 सीटों पर आगे​​​​​​​
8:50 AM- असम में भाजपा+ 29 और कांग्रेस+ 19 सीटों पर आगे​​​​​​​
8:45 AM- तमिलनाडु में भाजपा+ 23 और कांग्रेस+ 31 सीटों पर आगे​​​​​​​​​​​​​​

8:30 AM- केरल की सभी 140 सीटों के रुझान आना शुरू। लेफ्ट 79, कांग्रेस 59 और भाजपा 2 पर आगे​​​​​​​
8:20 AM- बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल की सयानी घोष आगे, भाजपा की अग्निमित्रा पॉल पीछे​​​​​​​
8:15 AM- बंगाल की देबरा सीट से भाजपा की भारती घोष आगे, तृणमूल के हुमायूं कबीर पीछे​​​​​​​
8:14 AM- बंगाल की तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वप्न दासगुप्ता आगे​​​​​​​
8:13 AM- बंगाल की बेहाला सीट से भाजपा की पायल सरकार आगे​​​​​​​

8:12 AM- बंगाल की सिंगूर सीट पर भाजपा को बढ़त​​​​​​​
8:10 AM- पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से पीछे​​​​​​​
​​​​​​​8:05 AM- बंगाल की चुंचुड़ा सीट से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पीछे हो गई हैं।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com