‘सशक्त नारी सुरक्षित नारी अभियान’ – यदि किसी भी महिला को कोई भी अनजान व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम पर परेशान करे तो ऐसे किसी भी अनजान पुरुष की शिकायत बेझिझक महिलाएं संबंधित थाने में दे सकती हैं।
राजस्थान पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर सदैव तत्पर है।
यह बात मालीवय नगर थाने में एसएचओ धर्मराज चौधरी ने कही। ‘सशक्त नारी सुरक्षित नारी अभियान’ –
दरअसल राजस्थान सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान महिला सुरक्षा एव सशक्तीकरण जागरूकता अभियान के तहत मंगलावार को मालवीय नगर थाने में 15 महिलाओं को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से महिला सुरक्षा का संदेश दिया।
बता दें कि यह अभियान प्रदेश की निर्भया स्क्वाड की महिलाओं के द्वारा चलाया जा रहा है।
इसमें स्क्वाड महिलाओं को विभिन्न मध्यमों से जागरूक कर रही है।
गौरतलब है कि यह अभियान प्रदेशभर में चलाया जा रहा है।
राजस्थान में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार सजग
महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश सरकार अब जागरूक होती दिख रही है। यही कारण है कि सरकार की ओर से पुलिस थानों में इस तरह के अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इसके पीछे वजह ये भी है कि इस तरह के जागरूक अभियानों से महिलाओं और पुलिस प्रशासन के बीच की दूरी को कम किया जा रहा है‚ ताकि पीडि़त महिलाएं बेझिझक पुलिस से सीधे संपर्क साध सकें।
निर्भया स्क्वाड
निर्भया स्क्वाड महिला सुरक्षा के लिए 24 घंटे काम करेती हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस विशेष बाइकर दस्ते को जयपुर पुलिस को सौंपा है। वही बता दे कि Honda कंपनी ने CSR के तहत शो विशेष मोटरसाइकिल जयपुर पुलिस को दी हैं। जयपुर पुलिस की दो महिला जवान एक मोटरसाइकिल पर 24 घंटे गश्त करेंगी।
विशेष शहर के उन इलाकों में जहां महिलाओं की मौजूदगी रहती है। जैसे स्कूल-कॉलेज और शॉपिंग मॉल हो। यहां निर्भया स्क्वाड की जवान असामाजिक तत्वों के खिलाफ निगरानी रखेगी साथ ही महिला की किसी भी एक शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।