न्यूज़- अमेरिका में TikTok यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है।
TikTok ने वहां पर कंपनी को बेचने के लिए ऑरेकल को चुना है।
दो कंपनियां ऑरेकल और Microsoft इस डील में आगे थीं।
लेकिन अब खबर सामने आई है कि TikTok की मूल कंपनी बाइटडांस ने Microsoft की बोली को ठुकरा दिया है।
ऐसे में ऑरेकल से उसकी डील करीब-करीब तय मानी जा रही है।
TikTok को अमेरिकी कंपनी के साथ डील के लिए 45 दिनों का वक्त दिया था
दरअसल भारत की तरह अमेरिका भी चीनी कंपनियों की जासूसी को लेकर चिंतित है। जिस वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जल्द ही उस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।
उन्होंने इससे पहले TikTok को अमेरिकी कंपनी के साथ डील के लिए 45 दिनों का वक्त दिया था, जो 20 सितंबर को खत्म होगा।
बाइटडांस भी अमेरिका में अपने बिजनेस को खोना नहीं चाहती है, क्योंकि वहां पर अब तक उनका ऐप 17.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ है।
ट्रंप सरकार को लगता है कि TikTok इन करोड़ों यूजर्स का डाटा चीनी अधिकारियों के साथ साझा करती है।
अमेरिका में संचालन के लिए Tiktok ने ऑरेकल को अपने तकनीकी पार्टनर के रूप में चुना है
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में संचालन के लिए Tiktok ने ऑरेकल को अपने तकनीकी पार्टनर के रूप में चुना है।
ऑरेकल TikTok को अमेरिकी कंपनी के साथ डील के लिए 45 दिनों का वक्त दिया था के अमेरिकी कारोबार के संचालन के लिए क्लाउड तकनीक उपलब्ध कराएगा।
ऐसे में देखा जाए तो TikTok को अमेरिकी कंपनी के साथ डील के लिए 45 दिनों का वक्त दिया था के डाटा मैंनेजमेट की जिम्मेदारी ऑरेकल के पास रहेगी।
वहीं अमेरिकी निवेश फर्म जनरल अटलांटिक और सिक्योआ को Tiktok में बड़ी हिस्सेदारी मिलेगी, क्योंकि ये दोनों कंपनियां बाइटडांस के बड़े निवेशकों में से एक हैं।
अमेरिका में कमेटी ऑन फॉरेन इन्वेस्टमेंट इन यूनाइटेड स्टेट्स सौदे की जांच करेगी
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में कमेटी ऑन फॉरेन इन्वेस्टमेंट इन यूनाइटेड स्टेट्स सौदे की जांच करेगी।
उसके बाद ट्रंप प्रशासन से मंजूरी मिलने पर ही डील पक्की मानी जाएगी।
अगर ट्रंप प्रशासन इसे खारिज करता है, तो बाइटडांस को नया साथी खोजना पड़ेगा।
हालांकि अभी तक इस संबंध में व्हाइट हाउस, बाइटडांस और ऑरेकल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।