‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर, राजनीती से लेकर खेल और बॉलीवुड जगत के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। मिल्खा सिंह एक महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे और शुक्रवार की रात 11.30 बजे चंडीगढ़ में उन्होंने आखिरी सांस ली।
‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर, राजनीती से लेकर खेल और बॉलीवुड जगत के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर : 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। मिल्खा सिंह एक महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे और शुक्रवार की रात 11.30 बजे चंडीगढ़ में उन्होंने आखिरी सांस ली। इससे पहले रविवार को उनकी पत्नी निर्मल कौर, जो पूर्व नेशनल वॉलीबॉल कप्तान थीं, उनका भी कोरोनावायरस के कारण ही निधन हो गया था। मिल्खा सिंह 91 साल के थे।

मिल्खा सिंह के परिवार में उनके गोल्फर बेटे जीव मिल्खा सिंह और तीन बेटियां हैं। मिल्खा सिंह के निधन से पूरा देश गम में डूबा हुआ है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, 'स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है। उनके संघर्षों की कहानी चरित्र की ताकत भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार के सदस्यों अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन के बाद ट्वीट कर कहा, 'मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया, जिसने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने खुद को लाखों लोगों का प्रिय बना दिया। उनके निधन से आहत हूं।'

खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है, मिल्खा सिंह के साथ जुड़ी हुई यादों को शेयर करते हुए कपिल देव ने कहा, "हमारे समय में मिल्खा सिंह से बड़ा एथलीट कोई नहीं था, मिल्खा सिंह की शख्सियत बेहद महान थी और वह हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा थे. मिल्खा सिंह का स्वभाव बेहद शांत था और वह बच्चों से खूब प्यार करते थे"

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मिल्खा सिंह आने वाली पढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे, उन्होंने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी आपकी आत्मा को शांति मिले, आपके जाने से देश के दिल में एक खालीपन पैदा हो गया है, आप हमेशा ही आने वाली पढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे"

भारतीय धावक हिमा दास ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर दुख प्रगट किया है. हिमा दास ने कहा, "मिल्खा सिंह सर नहीं रहे इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा, देश हमेशा आपको और आपकी जिंदगी को हमेशा याद रखेगा'

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने लिखा, "आप जैसे महान व्यक्ति से मिलना सौभाग्य रहा. मिल्खा सिंह सर आपकी आत्मा को शांति मिले, आप जैसे लेजेंड को पूरी दुनिया याद करेगी"

बॉलीवुड जगत के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इसके अलावा बॉलिवुड सिलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए मिल्खा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस, शाहरुख खान, रवीना टंडन समेत कई सिलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। प्रियंका ने लिखा, 'मुझे आज भी आपके साथ वह पहली मुलाकात याद है। जब आपने गर्मजोशी के साथ मेरी मेहमानबाजी की थी। मैं आपकी एक्सीलेंस, विनम्रता और योगदान से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। ओम शांति मिल्खा जी।'

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह भले ही हमारे बीच नहीं रहें, लेकिन उनकी मौजूदगी हमेशा हमारे बीच रहेगी। वह मेरे साथ- साथ लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे। आपकी आत्मा को शांति मिले मिल्खा सिंह सर।'

रवीना टंडन ने लिखा, ' मुझे आपसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। यह मुलाकात हमेशा मेरे लिए खास रहेगा। हम सभी के दिलों में आपकी एक खास जगह रहेगी। जब भी आपकी प्रेरणा की जरूरत पड़ेगी, 'भाग मिल्खा भाग' हमारे कानों में गूंजेगा। रवीना ने मिल्खा सिंह से मुलाकात की अपनी फोटो भी शेयर की है।

तो मिल्खा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उन से जुड़ी यादें हमारे बीच हमेशा रहेगी और मिल्खा सिंह हमेशा देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। और भी तमाम अपडेट्स के लिए बने रहे सिन्स इंडिपेंनेस के साथ।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com