Monsoon Update: Video में देखे किस तरह मुंबई में भारी बारिश से कई स्थानों पर जन-जीवन हो रहा प्रभावित

अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी में जबरदस्त हलचल के चलते मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
Monsoon Update: Video में देखे किस तरह मुंबई में भारी बारिश से कई स्थानों पर जन-जीवन हो रहा प्रभावित

डेस्क न्यूज़: मानसून तेज रफ्तार से मुंबई पहुंच गया है और शहर में हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। मॉनसून के जल्द ही देश के उत्तरी हिस्सों में भी पहुंचने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अन्य शहरों को जल्द ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में बीती रात अच्छी बारिश हुई है। इधर, मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है।

मुंबई में शुरू हुई बारिश, कई इलाकों में अलर्ट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश शुरू हो गई है। बारिश से मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के मुताबिक, क्षेत्र में मानसूनी हवाओं के चलते पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 10 जून से और बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एहतियात के तौर पर राहत और आपदा टीम को अलर्ट रहने को कहा है।

13 जून तक मध्यप्रदेश पहुंच जाएगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और ऐसे में इसका असर मानसून पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 11 जून तक मॉनसून महाराष्ट्र (मुंबई समेत), तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों में पहुंच जाएगा। वहीं, इसके 11-13 जून के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात में पहुंचने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

इधर मौसम सूचना एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जगह-जगह तेज बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में 12 जून से राजधानी समेत जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मप्र में तीन बाद भारी बारिश के आसार, समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून

अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी में भी जबरदस्त हलचल के कारण मध्य प्रदेश में मानसून की शुरुआत की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसके तहत प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौजूदा स्थिति में दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित तिथि से पहले आमद दर्ज कर सकता है। वहीं, 11 जून को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र भी बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से 12 जून से राज्य के जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद समेत राज्य के संभागों में भारी बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव ने कहा कि अरब सागर से आगे बढ़े मानसून ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मानसून बंगाल की खाड़ी में बागडोगरा पहुंच गया है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com