डेस्क न्यूज़ – उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने चौंकाने वाला हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसमें माँ-बेटी और उनके चाहने वालों को भी गिरफ्तार किया गया था। साथ ही हत्या में प्रयुक्त छड़ी और पिस्तौल दोनों को बरामद किया। पहासू थाना क्षेत्र के जटोला गांव में 40 वर्षीय किसान बलवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी, और इस हत्या की वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी और बेटी ने अपने आशिकों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
मृतक किसान की पत्नी और उसकी बेटी का हेमंत और गोलू नाम के युवकों के साथ अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी बलवीर सिंह को मिली। इसके बाद उसने अवैध संबंधों का विरोध करना शुरू कर दिया। बार-बार मना करने से परेशान मां-बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर बलवीर सिंह की हत्या की साजिश रची। इन सभी ने बड़े ही शातिराना तरीके से हत्या को अंजाम दिया है।
9 जुलाई को, जब बलवीर सिंह एक मोबाइल खरीद कर अपने घर पहुंचा, तो उसे किसी ने फोन किया और उसके बाद वह घर नहीं लौटा। 11 जुलाई को उसका शव खून से लथपथ मिला था। वहीं, शव की पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने उसके चेहरे पर तेजाब भी डाल दिया था। मृतक की पहचान के बाद, पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी पत्नी और बेटी से पूछताछ की, तब पूरा मामला खुल गया।
इस मामले में एसीपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। इस हत्या को बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था।पुलिस मृतक की पत्नी और बेटी मृतक के फोन को सर्विलांस पर रखा दोनों की हरकतों पर नजर रख रही थीl फिर पूरा मामला सामने आया। मृतक को पहले डंडे से मारा गया और फिर गोली मार दी गई।
Like and Follow us on :