मुंबई की 30 साल की रेप पीड़ित की मौत, महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी हुई थी दरिंदगी 

मुंबई रेप पीड़िता की मौत हो गई है। राज्य पुलिस ने कहा कि शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 9 सितंबर को साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में मिली थी।
मुंबई की 30 साल की रेप पीड़ित की मौत, महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी हुई थी दरिंदगी 

डेस्क न्यूज़- मुंबई रेप पीड़िता की मौत हो गई है। राज्य पुलिस ने कहा कि शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 9 सितंबर को साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में मिली थी। रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता को रॉड से पीटा और फिर  वही रॉड उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी। अस्पताल में भर्ती कराने के समय से ही पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई थी। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर से काफी खून बह गया था।

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई। यहां एक आरोपी ने पहले महिला से रेप किया और रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हमने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

टेम्पो में किया था रेप

बताया जा रहा है कि साकीनाका में इस बच्ची के साथ पहले रेप किया गया और फिर एक टेंपो के अंदर उस पर  हमला किया गया। यह घटना 2012 के 'निर्भया' केस की याद दिलाती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के चंद घंटों के भीतर ही 45 वर्षीय आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। इसलिए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी हुई है, उसे देखकर दिल्ली के 'निर्भया कांड' की यादें ताजा हो गईं। लेकिन इस बार पुलिस बिना देर किए कार्रवाई में जुटी है।

2012 में दिल्ली दहल गई थी

बता दें कि दिसंबर 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस के अंदर एक युवती से निर्दयता से गैंगरेप किया गया और बाद में उसपर हमला किया गया। जिसे बाद में 'निर्भया' कहा गया। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com