नरेंद्र मोदी ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है
नरेंद्र मोदी ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया दुख

न्यूज़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ऋषि कपूर का कैंसर की बीमारी के कारण 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले दो साल से कैंसर की लड़ाई लड़ रहे थे। पीएम मोदी ने ऋषि कपूर को अभिनय का पावर हाउस कहा है। पीएम मोदी के अलावा कई राजनेताओं ने उनके निधन पर खेद जताया है।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'बहुआयामी, प्यारे और जीवंत, यह ऋषि कपूर थे। वह प्रतिभा का पावर हाउस था। मुझे हमेशा हमारे बीच हुई बातचीत, यहां तक कि सोशल मीडिया पर हमारे बीच हुई बातचीत भी याद होगी। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के लिए एक जुनून था। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।' उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके अंतिम समय में उनके साथ थीं। उनके भाई रणधीर कपूर ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी उन्‍हें एक महान और लीजेंडरी अभिनेता करार दिया। साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर की बीमारी का पता लगा था। इसके बाद वह न्‍यूयॉर्क गए थे और करीब एक साल तक उनका इलाज वहां पर चला। सितंबर 2019 में वह ठीक होने के बाद देश वापस लौटे थे। गौरतबल है कि बुधवार को ही एक और एक्‍टर इरफान खान ने भी कैंसर की बीमारी से दम तोड़ दिया। ऐसे में बॉलीवुड को 24 घंटे के अंदर ही एक और मनहूस खबर से रूबरू होना पड़ा। ऋषि को लोग प्‍यार से लोग 'चिंटू जी' कहकर बुलाते थे और उनका जाना एक बड़े झटके से कम नहीं है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com