UP ELECTION 2022: एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की सास और मुनव्वर राणा की बेटी को कांग्रेस ने दिया टिकट

उत्तरप्रदेश में चुनावी माहौल गरमा रहा है, उत्तरप्रदेश में 10 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होने है। प्रत्येक राजनीतिक दल जीताऊ उम्मीदवार खोजकर टिकट वितरण कर रहा है।
प्रियंका गांधी के साथ गैंगस्टर अमर दुबे की सास

प्रियंका गांधी के साथ गैंगस्टर अमर दुबे की सास

From- PTI

उत्तरप्रदेश में चुनावी माहौल गरमा रहा है, उत्तरप्रदेश में 10 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होने है। प्रत्येक राजनीतिक दल जीताऊ उम्मीदवार खोजकर टिकट वितरण कर रहा है। सभी पार्टियां अपना जोर लगा रही है।

कानपुर एंनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे का भतीजा है अमर दुबे‚ वो भी एंनकाउंटर में मारा गया था

कानपुर के बिकरू शूटआउट में आठ पुलिसवालों की जान लेने वाले गैंगस्टर विकास दुबे का भतीजा है अमर दुबे। अमर दुबे विकास का भतीजा ही नहीं बल्कि सबसे तेज शूटर भी था। अमर दुबे व खुशी की शादी की दावत के दो दिन बाद ही 2 जुलाई को विकास दुबे ने अपने गांव में खाकी पर कहर बरपाया था।

दरअसल, विकास दुबे के भतीजे और अमर दुबे की शादी खुशी के साथ 29 जून को हुई थी, लेकिन तब उस शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे। दूसरे दिन यानी 30 जून को विकास दुबे ने सभी यार-दोस्तों के लिए खास पार्टी का इंतजाम किया था। शादी के दोनों कार्यक्रम विकास दुबे के घर पर ही आयोजित किए गए थे।

कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, इस लिस्ट में कांग्रेस आलाकमान ने चौकाने वाले नामों की घोषणा की है। सबसे बड़ा चौकाने वाला नाम विकास दुबे कांड में मारा गया अमर दुबे की पत्नी खुशी देवी की मां गायत्री तिवारी का है। कांग्रेस ने गायत्री तिवारी को कानपुर की कल्याण पुर सीट से टिकट दिया है।

<div class="paragraphs"><p>उरूषा राणा</p></div>

उरूषा राणा

PTI

इसके साथ ही कांग्रेस आलाकमान ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरूषा राणा को टिकट दिया है। उरुषा राणा को लखनऊ की पूर्वा सीट से टिकट दिया है।

<div class="paragraphs"><p>प्रियंका गांधी के साथ गैंगस्टर अमर दुबे की सास</p></div>
PUNJAB ELECTION 2022: CM चन्नी को 2 सीट से उतारा मैदान में, आखिर क्या है इसके मायने?

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com