शोषण पर उतरे एलन मस्क: ट्विटर पर ब्लू टिक की भारी फीस, कर्मचारियों से 12 घंटे का परिश्रम

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए बताया है कि अब यूजर्स को ट्विटर पर ब्लू टिक रखने के लिए प्रति माह 8 डॉलर यानि करीब 661 रूपये चुकाने होंगे। साथ ही मस्क ने कर्मचारियों को सबस्क्रिप्शन और वेरिफिकेशन सिस्टम को रिडिजाइन करने के निर्देश भी दिए है। जिसके लिए इंजीनियरों को सप्ताह में सातों दिन व दिन में 12 घंटे काम करना होगा।
शोषण पर उतरे एलन मस्क: ट्विटर पर ब्लू टिक की भारी फीस, कर्मचारियों से 12 घंटे का परिश्रम

ट्विटर पर ब्लू टिक पा लेना हर एक का सपना होता है। ब्लू टिक मिल जाने पर यूजर सेलेब्रिटी जैसा महसूस करने लग जाते है लेकिन अब चिडिया एलन मस्क के कब्जे में है। इसलिए एलन मस्क अब दादागिरी पर उतर आये है। कुछ दिनों पहले मस्क ने ट्ववीट पर ब्लू टिक की कीमत 19.99 डॉलर (1651.45 रुपए) रखी थी। हालांकि अब मस्क ने इसकी कीमत 8 डॉलर यानि की 661 रुपए रखी है। साथ ही एलन मस्क ने कर्मचारियों से सप्ताह में सातों दिन 12 घंटे की वर्किंग शिफ्ट करने के आदेश भी दिए है। जिसे कर्मचारियों के शोषण के तौर पर देखा जा रहा है।

मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए साफ कर दिया कि ब्लू टिक का तरीका बकवास और सामंतवादी है। लोगों के हाथ में पावर होनी चाहिए। मस्क का कहना है कि ब्लू टिक के बदले अब यूजर को हर महीने 8 डॉलर देना होगा। भारतीय मुद्रा के मौजूदा भाव से यह करीब 661 रुपए होता है। लेकिन हर देश में ब्लू टिक का रेट अलग-अलग होगा। यह वहाँ के लोगों के पर्चेजिंग पावर (पैसे खर्च करने की क्षमता) के आधार पर देय होगा।

अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय यूजर्स से ट्विटर ब्लू टिक के बदले करीब 150 से 200 रूपये प्रति माह वसूल सकता है। मस्क ने ब्‍लू टिक के बदले चार्ज लेने से जुड़ा ट्वीट 1 नवंबर 2022 को किया। उन्होंने लिखा, “ट्विटर पर ब्लू टिक किसके पास है, किसके पास नहीं, इसका मौजूदा तरीका बकवास और सामंतवादी है। लोगों के हाथों में ताकत होनी चाहिए। ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए अब हर महीने 8 डॉलर चुकाने होंगे।”

मस्क ने एक और ट्वीट में बताया कि पैसे चुकाने वाले यूजर को कई सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा, “ब्लू टिक वालों को रिप्लाई, सर्च और मेंशन में प्राथमिकता दी जाएगी, जो फर्जीवाड़े से निपटने के लिए जरूरी है। उन्हें लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट करने की सुविधा दी जाएगी। विज्ञापन भी पहले के मुकाबले आधे ही होंगे।”

आपको बता दें कि शुरुआत में ब्लूटिक के बदले यूजर्स से हर महीने 19.99 डॉलर (1651.45 रुपए) चार्ज करने की खबर सामने आई थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम बनाए गए और कई ब्लू टिक यूजर्स ने आपत्ति भी जताई थी। इसके बाद मस्क का 8 डॉलर चार्ज किए जाने वाला ट्वीट आया है।

गौरतलब है कि मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर करीब (362461220000 रुपए) में ट्विटर को खरीदने के तुरंत बाद कंपनी के CEO पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को टर्मिनेट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बोर्ड डायरेक्टर्स मार्था लेन फॉक्स, ओमिड कोर्डेस्टानी, डेविड रोसेनब्लैट, पैट्रिक पिचेट, एगॉन डरबन, फी-फी ली और मिमी अलेमायेहौ की भी छुट्टी कर दी और अब वह ट्विटर के इकलौते बॉस बन गए है।

सप्ताह में सातों दिन, 12 घंटे की वर्किंग शिफ्ट

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने कर्मचारियों को सबस्क्रिप्शन और वेरिफिकेशन सिस्टम को एक सप्ताह के भीतर रिडिजाइन करने के निर्देश दिए है। इसके लिए कथित तौर पर कुछ इंजीनियरों को दिन में 12 घंटे और सप्ताह के सातों दिन काम करने को कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर मैनेजर्स ने कुछ कर्मचारियों को मेल भेज कर इस संबंध में निर्देश दिए हैं। समय सीमा के भीतर काम पूरा नहीं होने पर इन कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।

शोषण पर उतरे एलन मस्क: ट्विटर पर ब्लू टिक की भारी फीस, कर्मचारियों से 12 घंटे का परिश्रम
'टू-फिंगर' टेस्ट क्या है? देश में छिड़ी बहस: निर्भया कांड के बाद लगा था टेस्ट पर बैन

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com