'Bharat Jodo Yatra' के बाद कांग्रेस का नया अभियान, जानें 2023 में प्रियंका गांधी का प्लान

'Bharat Jodo Yatra' के बाद कांग्रेस अब नया अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने यह भी जानकारी दी कि फरवरी में पार्टी का पूर्ण अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
साभार- Hindustan
साभार- Hindustan

कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा' को सफल मानते हुए एक नया अधिवेशन फरवरी में शुरू करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता को देखते हुए अब कांग्रेस एक नया अभियान शुरू करेगी। जिसका मकसद लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताना है।

साभार- Hindustan
MP-Maharashtra: ये कैसा जिहाद! इंदौर में अनवर बना शैतान, ओस्मानाबाद में अरशद ने दिखाई 'जात'

3 दिवसीय होगा सत्र

केसी वेणुगोपाल ने 4 दिसम्बर को बताया कि 'आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो बातों पर चर्चा की। पहला हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होना है, जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह 3 दिवसीय सत्र होगा, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किया जाएगा।'

साभार- ANI
साभार- ANI
साभार- Hindustan
रवीश का NDTV से इस्तीफा; बोले- 'अब यूट्यूब चैनल के जरिये होगी गोदी मीडिया से जंग'

कांग्रेस का नया अभियान 'हाथ से हाथ जोड़ो'

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि, 'दूसरा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा।'

साभार- ABP NEWS
साभार- ABP NEWS
साभार- Hindustan
The Kashmir Files: इजरायली राजदूत ने ट्विट कर लैपिड को लताड़ा, कहा- बिगड़ सकते हैं संबंध

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 'महिला मार्च- 2023'

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी भी दी कि 2023 में प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में दो महीने के लिए महिला मार्च शुरू किया जाएगा। यह मार्च देश के सभी राज्यों की राजधानी में 26 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है यह महिला मार्च यात्रा तब शुरू की जाएगी, जब राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' समाप्त होगी।

साभार- Hindustan
RAHUL on Jai Siya Ram: राहुल को मिला 'दिव्य ज्ञान', बोले- ‘जय श्रीराम’ ही क्यों बोलो ‘जय सियाराम’!

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com