VIRAL VIDEO: लिफ्ट लेली तो दौड़ नहीं पाउंगा... रोज घर तक 10 KM दौड़ने वाले युवक ने बताई भावुक कर देने वाली वजह, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे जज्बे को सलाम

VIRAL VIDEO: लिफ्ट लेली तो दौड़ नहीं पाउंगा... रोज घर तक 10 KM दौड़ने वाले युवक ने बताई भावुक कर देने वाली वजह, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे जज्बे को सलाम

नोएडा(Noida) की सड़कों पर आधी रात को एक किशोर को दौड़ (BOY RUNNING MIDNIGHT IN NOIDA) लगाते ​देख ​फिल्मकार और मिडिया पर्सनेलिटी विनोद कापड़ी (Vinod Kapri) ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। कापड़ी ने किशोर को लिफ्ट देने की कोशिश भी की, लेकिन किशोर ने ये कहते हुए ​इनकार कर दिया कि उसका दौड़ लगाना जरूरी है

नोएडा(Noida) की सड़कों पर आधी रात को एक किशोर को दौड़ (BOY RUNNING MIDNIGHT IN NOIDA) लगाते ​देख ​फिल्मकार और मिडिया पर्सनेलिटी विनोद कापड़ी (Vinod Kapri) ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। कापड़ी ने किशोर को लिफ्ट देने की कोशिश भी की, लेकिन किशोर ने ये कहते हुए ​इनकार कर दिया कि उसका दौड़ लगाना जरूरी है, क्योंकि उसे आर्मीअ जॉइन करनी है। इससे पहले कापड़ी को लग रहा था कि ये किशोर शायद किसी मुसीबत में है। ऐसे में उन्होंने युवक को लिफ्ट देकर उसकी मदद करनी चाही। बार-बार लिफ्ट देने की गुजारिश करने के बावजूद लड़के ने लिफ्ट लेने से मना कर दिया।

विनोद कापड़ी ने शेयर किया वीडियो

विनोद कापड़ी ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल आधी रात को विनोद कापड़ी अपनी कार में सवार थे उसी दौरान उन्होंने ​एक ​युवक को बैकपैक के साथ सड़क पर दौड़ लगाते हुए देखा। (BOY RUNNING MIDNIGHT IN NOIDA) पहली नजर में उन्हें लगा कि लड़का किसी मुसीबत में हैं और उन्होंने उसे लिफ्ट देने के लिए कहा, लेकिन उसने मन कर दिया। जिसके बाद पूरा वाकया युवक ने विनोद कापड़ी को दौड़ लगाते हुए बताया और इसे विनोद ने पूरा रिकॉर्ड किया।

विनोद कापड़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो(Viral Video) शेयर कर लिखा है कि नोएडा की सड़क पर ये युवक रात 12 बजे कंधे पर बैग लटकाए तेजी से दौड़ता दिखा। मैंने सोचा किसी परेशानी में होगा, लिफ्ट देनी चाहिए। बार-बार मैंने लिफ्ट देने के लिए इसे ऑफर किया लेकिन यह मना करता रहा, वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा।
आर्मी जॉइन करने के लिए लगा रहा था दौड़, दिन में टाइम नहीं मिलता
दरअसल उसने लिफ्ट से इनकार करते हुए कहा कि वह रोजाना रात को इसी तरह दौड़ लगाता है। काम की वजह से दिन में उसे दौड़ने का टाइम नहीं मिल पाता तो रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद जब वह लौटता है तो दौड़ता हुआ घर जाता है। जिससे आर्मी में जाने के लिए उसकी प्रैक्टिस हो जाती है। कितना भी बिजी रहने के बाद इंसान लगन के साथ कैसे अपने लक्ष्य प्रति के लिए समर्पित रह सकता है, ये बानगी इस युवक में देखी जा सकती है।
दिनभर एक फास्टफूड चैन पर काम करता है युवक, घर लौटते वक्त युवक 10 किलोमीटर की दौड़ लगाता है
विनोद कापड़ी ने युवक से ये भी पूछा कि तुम क्या काम करते हो तो उसने बताया कि वो नोएडा सेक्टर 16 के McDonalds में कार्य करता है। उसने कहा कि वो अपने भाई के साथ रहता है और उसकी मां का इलाज चल रहा है, जो अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना वह करीब 10 किलोमीटर तक ऐस ही दौड़ता है, (BOY RUNNING MIDNIGHT IN NOIDA) क्योंकि उसे आर्मी जॉइन करनी है। दौड़ के लिए उसके अलग से समय नहीं मिल पाता है। अब सोशल मीडिया(Social Media) पर हर कोई इस युवक के जज्बे को सलाम कर रहा है।
VIRAL VIDEO: लिफ्ट लेली तो दौड़ नहीं पाउंगा... रोज घर तक 10 KM दौड़ने वाले युवक ने बताई भावुक कर देने वाली वजह, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे जज्बे को सलाम
सरकार की वादा खिलाफी को लेकर धरने पर बैठे उपेन यादव पुलिस हिरासत में

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com