गुजरात में धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया

धोलावीरा को UNSECO की विश्व विरासत सूची में शामिल करने पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि 2014 से UNSECO ने भारत के 10 स्थानों को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है
गुजरात में धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया

डेस्क न्यूज़- गुजरात में धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है, कच्छ के रण के पास स्थित धोलावीरा की खोज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की गई थी ।

स्थानीय लोग इसे कोटा दा टिंबा कहते हैं

यह पद्मश्री आरएस बिष्ट की देखरेख में खोजा गया था और स्थानीय लोग इसे कोटा दा टिंबा कहते हैं, यह स्थान हड़प्पा सभ्यता से जुड़ा है। हड़प्पा सभ्यता 3000 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व के बीच थी।

धोलावीरा UNSECO की विश्व विरासत सूची में शामिल

धोलावीरा को UNSECO की विश्व विरासत सूची में शामिल करने पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि 2014 से UNSECO ने भारत के 10 स्थानों को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है और अब तक भारत के कुल 40 स्थान इस सूची में शामिल हैं, और उनमें से 25 प्रतिशत को पिछले 7 वर्षों में कवर किया गया है, उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, जीवन शैली और विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अब तक किए गए प्रयास उसी का परिणाम हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com