किसानों का भारत बंद आज: सड़कों पर बैठे किसान, दिल्ली-अमृतसर हाईवे बंद, पंजाब में बंद रहेगी स्कूल-कॉलेज

कांग्रेस, आरजेडी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और वाम दलों ने भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने भी भारत बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं सरकार ने किसानों से आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है।
Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

डेस्क न्यूज़- तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन के बीच किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान किसान विभिन्न हाईवे पर चक्का चाम करेंगे और रेलवे लाइन भी बाधित करेंगे। प्रदर्शनकारी किसानों ने सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चक्का चाम करने और धरना देने की योजना बनाई है। इस बंद का ज्यादा असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में देखा जा सकता है।]

RJD ने भारतब बंद के समर्थन में सड़क पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। Photo | Dainik Bhaskar
RJD ने भारतब बंद के समर्थन में सड़क पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। Photo | Dainik Bhaskar

इन राजनीतिक दलों ने दिया समर्थन

कांग्रेस, आरजेडी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और वाम दलों ने भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने भी भारत बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं सरकार ने किसानों से आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार उनके द्वारा उठाई गई आपत्ति पर विचार करने के लिए तैयार है।

यूपी में किसानों का चक्का जाम

यूपी, हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के किसान तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 10 महीने से धरना दे रहे हैं। कई जगहों पर किसानों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग, वकीलों, छात्रों ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। वेस्ट यूपी के 27 जिलों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अगर आप आज हाईवे पर बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधानी से बाहर निकलें। सभी मुख्य सड़कों और हाईवे पर किसानों का ट्रैफिक जाम रहेगा।

सीएम मनोहर लाल की अपील – शांति से आंदोलन करे किसान

भारत बंद के कारण हरियाणा में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग भी बंद रहेंगे। स्कूलों ने बच्चों को छुट्टी दे दी है। वहीं, हाईकोर्ट ने भौतिक सुनवाई पर रोक लगा दी है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र है। किसान आंदोलन करें, लेकिन मेरी अपील है कि शांति से करें। किसी को बंद करने के लिए मजबूर न करें। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी व्यवस्था के तहत काम करने का अधिकार है। राज्य में सुरक्षा कड़ी है। सारा सिस्टम यथावत रहेगा।

बिहार में लेफ्ट के साथ-साथ महागठबंधन, राजद और कांग्रेस की पार्टियां भी भारत बंद का समर्थन कर रही हैं। इसमें महागठबंधन की ओर से बिहार से जुड़े सवालों को भी जोड़ा गया है, जैसे रोजगार के वादे का सवाल, योजनाओं में घोटाले का सवाल, जाति जनगणना का सवाल आदि। आज सुबह से ही राजद, कांग्रेस और वाम दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। आंदोलनकारी यातायात बाधित कर रहे हैं।

पंजाब में होगा ज्यादा असर

पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा और एमबीडी मॉल फिरोजपुर रोड पर किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को ये रूट सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। परीक्षा ऑनलाइन होगी और शिक्षक घर से काम करेंगे। कई स्कूलों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। किसानों के समर्थन में टैक्सी सेवाएं भी बंद रहेंगी। बस स्टैंड बंद रहेगा और पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com