देश में कोरोना: 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 4.14 लाख नए संक्रमित मिले, 3.28 लाख मरीज ठीक भी हुए, एक्टीव केस 36 लाख के पार

वर्तमान में, 36.44 लाख संक्रमित लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। पिछले 7 दिनों के भीतर, इसमें 3.80 लाख की वृद्धि हुई है।
Photo | India tv hindi desk
Photo | India tv hindi desk

डेस्क न्यूज़- देश में कोरोना के नए मामले ने फिर से एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 24 घंटों में, 4.14 लाख संक्रमितों की पहचान हुई है। यह नए मामले का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राहत की बात यह रही कि 3.28 लाख मरीज भी ठीक हुए। पिछले सात दिनों में यह तीसरी बार है जब 4 लाख से अधिक मरीज मिले हैं । इससे पहले 30 अप्रैल को 4.02 लाख और 5 मई को 4.12 लाख मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

अब तक के कुल आंकड़े

देश में कोरोना महामारी के आँकड़ों की बाद करे तो

पिछले 24 घंटों में कुल 4.14 लाख नए मामले सामने आए हैं,

वही 3920 लोगों की मौत हुई। और 3.28 लाख लोग ठीक भी

हुए हैं। अब तक कुल 2.14 करोड़ लोग संक्रमण की चपेड

में आ चुके हैं, जिसमें से 1.76 करोड़ रिकवर हुए हैं और

2.34 लाख लोगों की मौत हुई हैं। वही वर्तमान में, 36.44 लाख संक्रमित लोगों

का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। पिछले 7 दिनों के भीतर, इसमें 3.80 लाख की वृद्धि हुई है।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

गुरुवार को 62,194 लोग संक्रमित पाए गए। 63,842 लोग रिकवर हुए और 853 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 49.42 लाख लोग संक्रमण से प्रभावित हैं। इनमें से 42.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 73,515 लोग मारे गए हैं। 6.39 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

गुरुवार को 26,622 लोग संक्रमित पाए गए। 28,902 लोग रिकवर हुए और 350 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 14.25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 11.51 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,501 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 2.59 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 19,133 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,028 लोग रिकवर हुए और 335 लोगों की मौत हुई। अब तक 12 लाख 73 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 11 लाख 64 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,398 मरीजों की मौत हो चुकी है। 90,629 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

गुरुवार को 13,846 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,600 लोग रिकवर हुए और 212 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 8.16 लाख लोग संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,950 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.31 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात

गुरुवार को राज्य में 12,545 लोग संक्रमित पाए गए। 13,021 लोग रिकवर हुए और 123 की मौत हो गई। अब तक 6.45 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4.90 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,035 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.47 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

गुरुवार को राज्य में 12,421 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 12,965 लोग रिकवर हुए और 86 की मौत हो गई। अब तक 6.37 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,160 लोग मारे गए हैं। 88,614 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

ike and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com