देश में कोरोना: 15 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा, पिछले 24 घंटे में 93,828 मिले नए मरीज, 1.48 लाख मरीज हुए रिकवर, 6,138 लोगों की मौत

देश में बुधवार को इस महामारी से 2,187 लोगों की जान चली गई। हालांकि, कल के आंकड़ों में 6,138 मौतें दर्ज की गईं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले दिनों बिहार में 3,951 मौतों को अपडेट किया गया है।
देश में कोरोना: 15 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा, पिछले 24 घंटे में 93,828 मिले नए मरीज, 1.48 लाख मरीज हुए रिकवर, 6,138 लोगों की मौत

डेस्क न्यूज़- बुधवार को देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के रोजाना आने वाले मामले एक लाख से कम रहे। हालांकि इनमें मामूली बढ़त दर्ज की गई। देश में पिछले 24 घंटे में 93,828 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 1 लाख 48 हजार 951 लोग कोरोना से ठीक हुए। देश में बुधवार को इस महामारी से 2,187 लोगों की जान चली गई। हालांकि, कल के आंकड़ों में 6,138 मौतें दर्ज की गईं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले दिनों बिहार में 3,951 मौतों को अपडेट किया गया है। वही अब एक्टीव केस की संख्या 11.65 लाख हैं।

15 राज्यों में संक्रमण दर 5% से ज्यादा

चिंता की बाद यह हैं कि अब भी 15 राज्यों में संक्रमण दर 5 फीसदी से ज्यादा है। WHO के मुताबिक अगर संक्रमण दर 5% से अधिक है तो स्थिति को नियंत्रित नहीं कहा जा सकता है। वर्तमान में, देश में संक्रमण दर गोवा, केरल, नागालैंड, मेघालय, तमिलनाडु, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, लक्षद्वीप और महाराष्ट्र में 5% से ऊपर बनी हुई है।

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। पिछले लॉकडाउन की तरह यहां भी सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक रूप से लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

बुधवार को यहां 10,989 लोग संक्रमित पाए गए। 16,379 लोग ठीक हुए और 661 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 58.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 55.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.01 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 1.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

बुधवार को राज्य में 954 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,298 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हुई। अब तक 9.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,271 लोगों की मौत हो चुकी है। 18,113 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात

बुधवार को राज्य में 644 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,675 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हुई। अब तक 8.18 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 7.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,965 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 13,683 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

बुधवार को यहां 688 लोग संक्रमित पाए गए। 1,705 लोग ठीक हुए और 91 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16.66 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,516 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 12,959 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान

यहां बुधवार को 520 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,282 लोग ठीक हुए और 30 की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,749 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 11,832 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

बुधवार को यहां 453 नए मामले सामने आए। 1,329 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 7.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,441 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में 7,071 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में बुधवार को 337 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 752 लोग ठीक हुए और 36 की मौत हुई। अब तक 14.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 14 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,704 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,511 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com