देश में कोरोना: 24 घंटे में 3.66 लाख नए कोरोना रोगी मिले, 3,747 की मौत, 3.53 लाख ठीक भी हुए, 5 दिन में पहली बार 4 लाख से कम मामले

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच सोमवार को राहत भरी खबर आई। 5 दिनों में पहली बार नए रोगियों की संख्या 4 लाख से कम हो गई। वही अब तक कुल 2.26 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1.86 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं, और 2.46 लाख मरीजों की मौत हो गई। अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 37.41 लाख हैं।
देश में कोरोना: 24 घंटे में 3.66 लाख नए कोरोना रोगी मिले, 3,747 की मौत, 3.53 लाख ठीक भी हुए, 5 दिन में पहली बार 4 लाख से कम मामले

डेस्क न्यूज़- देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच सोमवार को राहत भरी खबर आई। 5 दिनों में पहली बार नए रोगियों की संख्या 4 लाख से कम हो गई। पिछले 24 घंटों में यहां 3 लाख 66 हजार 317 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 3 लाख 53 हजार 580 लोगों ने रिकवर भी हुए। जबकि 3,747 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इस तरह, सक्रिय मामलों की संख्या, अर्थात उपचार कपवाने वाले रोगियों में केवल 8,907 की वृद्धि हुई। यह पिछले 55 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले, 15 मार्च को 4,103 सक्रिय मामले बढ़े थे। देश में कोरोना संक्रमित ।

देश में कोरोना मरीजों के आंकड़े

बीते 24 घंटे में कुल 3.66 लाख नए केस आए, और 3,747 लोगों की मौत हो गई । वही अच्छी खबर यह हैं कि 3.53 लाख रिकवर भी हुए हैं। अब तक के कुल आंकड़ों की बात करे तो, अब तक कुल 2.26 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1.86 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं, और 2.46 लाख मरीजों की मौत हो गई। अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 37.41 लाख हैं।

18 राज्यों में तालाबंदी जैसे प्रतिबंध

देश के 18 राज्यों में पूर्ण रूप से तालाबंदी जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिज़ोरम, गोवा और पुदुचेरी शामिल हैं। इन सभी राज्यों में पिछले लॉकडाउन की तरह कड़े प्रतिबंध हैं।

14 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक तालाबंदी

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक रूप से तालाबंदी है। मतलब यहां प्रतिबंध हैं, लेकिन छूट भी हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

रविवार को 48,401 लोग संक्रमित पाए गए। 60,226 लोग रिकवर हुए और 572 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 51.01 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 44.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 75,849 लोग मारे गए हैं। 6.15 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

रविवार को 23,333 लोग संक्रमित पाए गए। 34,636 लोग रिकवर हुए और 296 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 15.03 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 12.54 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,464 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 2.33 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में रविवार को 13,336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह आंकड़ा पिछले 39 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 11,491 मामले सामने आए थे। 14,738 लोग रिकवर हुए और 273 लोगों की मौत हुई। अब तक 13.23 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 12.17 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 19,344 मरीजों की मौत हुई है। 86,232 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

रविवार को 9,120 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,243 लोग रिकवर हुए और 189 लोग मारे गए। राज्य में संक्रमण से अब तक 8.51 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 7.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,570 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.26 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात

रविवार को राज्य में 11,084 लोग संक्रमित पाए गए। 14,770 लोग रिकवर हुए और 121 की मौत हो गई। अब तक 6.81 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,394 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.39 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

रविवार को राज्य में 11,051 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,538 लोग रिकवर हुए और 86 की मौत हो गई। अब तक 6.71 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5.56 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,420 लोग मारे गए हैं। 1.08 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com