देश में कोरोना: 15 दिनों में कम हुए 13 लाख एक्टीव केस, 24 घंटे में 91,211 नए मरीज मिले, 1.33 लाख हुए रिकवर, 3401 लोगों की मौत

लगातार चौथे दिन नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम रही। 10 जून को 45,542 एक्टिव केस की संख्या में कमी आई है। करीब एक महीने से गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछली बार 12 मई को 6,399 की वृद्धि दर्ज की गई थी।
देश में कोरोना: 15 दिनों में कम हुए 13 लाख एक्टीव केस, 24 घंटे में 91,211 नए मरीज मिले, 1.33 लाख हुए रिकवर, 3401 लोगों की मौत

डेस्क न्यूज़- कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट जारी है। गुरुवार को देश में 91,211 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वही 1 लाख 33 हजार 598 संक्रमित रिकवर हुए और 3,401 की मौत हुई। लगातार चौथे दिन नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम रही। 10 जून को 45,542 एक्टिव केस की संख्या में कमी आई है। करीब एक महीने से गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछली बार 12 मई को 6,399 की वृद्धि दर्ज की गई थी। इस समय देश में 11 लाख 19 हजार 928 मरीजों का इलाज चल रहा है। 9 मई को यह आंकड़ा 37 लाख 41 हजार 302 के शिखर पर था।

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। पिछले लॉकडाउन की तरह यहां भी सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक रूप से लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

गुरुवार को यहां 12,207 लोग संक्रमित पाए गए। 11,449 लोग ठीक हुए और 1,915 लोगों की मौत हुई। हालांकि, 16 जून तक इसमें 1,328 मौतें हुई हैं, जिसे गुरुवार के बुलेटिन में अपडेट किया गया है। इसमें 20 जून को हुई 69 मौतों में कमी की गई है। यानी गुरुवार को महाराष्ट्र में 656 लोगों की मौत हुई है।

इससे पहले बिहार में ऐसा किया जा चुका है। वहीं, 9 जून को 3,951 मौतें और जुड़ गईं। महाराष्ट्र में अब तक 58.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 56.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.03 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 1.60 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

राज्य में गुरुवार को 1,034 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,858 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हुई। अब तक 9.84 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,285 लोगों की मौत हो चुकी है। 17,275 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात

गुजरात के 10 जून के आंकड़े नहीं मिले हैं। बुधवार को राज्य में 644 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,675 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हुई। अब तक 8.18 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 7.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,965 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 13,683 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

गुरुवार को यहां 596 लोग संक्रमित पाए गए। 1,231 लोग ठीक हुए और 81 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 17.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16.67 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,597 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 12,243 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान

यहां गुरुवार को 538 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,268 लोग ठीक हुए और 23 की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,772 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 10,079 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

यहां गुरुवार को 420 नए मामले सामने आए। 1,132 लोग ठीक हुए और 34 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 7.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,475 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में 6,325 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में गुरुवार को 305 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 560 लोग ठीक हुए और 44 की मौत हुई। अब तक 14.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 14.01 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,748 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,212 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com