देश में कोरोना: 24 घंटे में 3.26 लाख नए संक्रमित मिले और 3.52 लाख मरीज ठीक हुए, एक लाख से ज्यादा मामले केवल तीन राज्यों में

देश में लगातार कोरोना के मरीज कम होते जा रहे हैं। हालांकि, संक्रमण का प्रसार अब दक्षिणी राज्यों में दिखाई दे रहा है। देश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में मामले कम हो रहे हैं। शुक्रवार को देशभर में 3.26 लाख नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा संक्रमण की पुष्टि कर्नाटक में 41,779, महाराष्ट्र में 39,923, केरल में 34,694 और तमिलनाडु में 31,892 में हुई।
देश में कोरोना: 24 घंटे में 3.26 लाख नए संक्रमित मिले और 3.52 लाख मरीज ठीक हुए, एक लाख से ज्यादा मामले केवल तीन राज्यों में

डेस्क न्यूज़- देश में लगातार कोरोना के मरीज कम होते जा रहे हैं। हालांकि, संक्रमण का प्रसार अब दक्षिणी राज्यों में दिखाई दे रहा है। देश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में मामले कम हो रहे हैं। शुक्रवार को देशभर में 3.26 लाख नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा संक्रमण की पुष्टि कर्नाटक में 41,779, महाराष्ट्र में 39,923, केरल में 34,694 और तमिलनाडु में 31,892 में हुई। पांचवें नंबर पर बंगाल था, जहां अब तक एक दिन में रिकॉर्ड 20,846 मामले मिले। भारत में कोरोना संक्रमण ।

देश में कोरोना के आंकड़े

देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार

014 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि

3 लाख 52 हजार 850 ठीक हुए और 3,876

मरीजों की मौत हुई। इस महीने में यह चौथी

बार है जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए हैं। वही देश में अब तक कुल 2.43 करोड़ लोग

संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2.04 करोड़ लोग रिकवर हुए है और

2.66 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। वर्तमान में उपचार करा रहे रोगियों की कुल संख्या 36 लाख हैं।

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

देश के 18 राज्यों में पूर्ण रूप से लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। पिछले लॉकडाउन की तरह कड़े प्रतिबंध हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है. यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

शुक्रवार को 39,923 लोग संक्रमित पाए गए। 53,249 लोग ठीक हुए और 695 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 53.09 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 47.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 79,552 लोगों की मौत हो चुकी है। 5.19 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

शुक्रवार को 15,747 लोग संक्रमित पाए गए। 26,179 लोग ठीक हुए और 312 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 15.96 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,957 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.93 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में शुक्रवार को 8,506 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,140 लोग ठीक हुए और 289 लोगों की मौत हुई। अब तक 13.80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 12.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,907 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 71,794 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

शुक्रवार को 7,594 लोग शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,444 लोग ठीक हुए और 172 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 8.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,461 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.15 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात

राज्य में शुक्रवार को 9,995 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,365 लोग ठीक हुए और 104 लोगों की मौत हुई। अब तक 7.35 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,944 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.17 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

राज्य में शुक्रवार को 8,087 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,671 लोग ठीक हुए और 88 की मौत हुई। अब तक 7.16 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,841 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.04 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com