देश में कोरोना: लगातार एक्टिव केस में हो रही कमी, 24 घंटे में 2.76 लाख नए संक्रमिक मिले, 3.68 लाख रिकवर हुए, 3,876 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार 59 नए संक्रमितों की पुष्टि हई है। 3 लाख 68 हजार 788 मरीज ठीक हुए, जबकि 3,876 लोगों की मौत हुई। यह लगातार सातवां दिन था जब नए मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। बुधवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 96,647 की कमी आई।
देश में कोरोना: लगातार एक्टिव केस में हो रही कमी, 24 घंटे में 2.76 लाख नए संक्रमिक मिले, 3.68 लाख रिकवर हुए, 3,876 लोगों की मौत

डेस्क न्यूज़- देश में कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार 59 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। 3 लाख 68 हजार 788 मरीज ठीक हुए, जबकि 3,876 लोगों की मौत हुई। यह लगातार सातवां दिन था जब नए मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। बुधवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 96,647 की कमी आई। अब 31 लाख 25 हजार 140 मरीजों का इलाज चल रहा है। 11 दिन पहले 9 मई को यह आंकड़ा 37.41 लाख के शिखर पर पहुंच गया था। भरत में कोरोना मामले ।

देश में कोरोना के आंकड़े

पिछले 24 घंटे में कुल 2.76 लाख नए मामले

आये, वही 3.68 लाख रिकवर हुए और

3876 लोगों की मौत हो गई। वही अब तक

कुल 2.57 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें सें 2.23 करोड़ लोग ठीक हुए हैं,

और 2.87 लाख लोगों की मौत हो हुई हैं।

वर्तमान में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 31.25 लाख हैं।

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। पिछले लॉकडाउन की तरह कड़े प्रतिबंध हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है. यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

बुधवार को 34,031 लोग संक्रमित पाए गए। 51,457 लोग ठीक हुए और 594 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 54.67 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 49.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 84,371 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 4.01 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

बुधवार को 7,186 लोग संक्रमित पाए गए। 19,669 लोग ठीक हुए और 280 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 16.44 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 15.02 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,352 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.23 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में बुधवार को 3,846 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,427 लोग ठीक हुए और 235 लोगों की मौत हुई। अब तक 14.06 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,346 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 45,047 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

बुधवार को 5680 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,048 लोग ठीक हुए और 146 की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.31 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,182 मरीजों की मौत हो चुकी है। 85,868 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com