देश में कोरोना: बीते 42 दिनों में नए केस दो लाख से कम, 24 घंटों में 1.95 लाख नए मरीज मिले, 3.26 लाख हुए रिकवर, 3496 लोगों की मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है। सोमवार को 1 लाख 95 हजार 685 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा पिछले 42 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, मरने वालों की संख्या सरकार और लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
देश में कोरोना: बीते 42 दिनों में नए केस दो लाख से कम, 24 घंटों में 1.95 लाख नए मरीज मिले, 3.26 लाख हुए रिकवर, 3496 लोगों की मौत

डेस्क न्यूज़- देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है। सोमवार को 1 लाख 95 हजार 685 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा पिछले 42 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, मरने वालों की संख्या सरकार और लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सोमवार को देश में 3,496 लोगों की कोरोना से जान चली गई। राहत की बात यह है कि इस दौरान 3 लाख 26 हजार 671 लोग रिकवर भी हुए हैं। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 34 हजार 572 की कमी दर्ज की गई। वर्तमान में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 25.81 लाख हैं।

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली,

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,

छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। पिछले लॉकडाउन की तरह कड़े प्रतिबंध हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

सोमवार को 22,122 लोग संक्रमित पाए गए। 42,320 लोग ठीक हुए और 361 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 56.02 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 51.82 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 89,212 लोगों की मौत हो चुकी है। 3.27 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

सोमवार को 3,894 लोग संक्रमित पाए गए। 11,918 लोग ठीक हुए और 153 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 16.73 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 15.77 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,362 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 76,703 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में सोमवार को 1550 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. 4375 लोग ठीक हुए और 207 की मौत हुई। अब तक 14.18 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,409 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 24,578 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

सोमवार को 4,162 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 8,715 लोग ठीक हुए और 59 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 8.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,645 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुजरात

राज्य में सोमवार को 3,187 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,305 लोग ठीक हुए और 45 की मौत हुई। अब तक 7.91 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,621 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 68,971 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

राज्य में सोमवार को 2,936 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 6,989 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हुई। अब तक 7.67 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7.06 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,618 लोगों की मौत हो चुकी है। 53,653 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com