देश में करोना: घट रहे एक्टिव केस लकिन नही थम रहा मौतों का आंकड़ा, 24 घंटे में 1.65 लाख नए मरीज मिले, 3,460 की मौत हुई, 2.73 लाख हुए रिकवर

देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है, बीते दिन देश में 1 लाख 65 हजार 186 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई । नए संक्रमितों का यह आंकड़ा पिछले 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 नए मरीज मिले थे। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
देश में करोना: घट रहे एक्टिव केस लकिन नही थम रहा मौतों का आंकड़ा, 24 घंटे में 1.65 लाख नए मरीज मिले, 3,460 की मौत हुई, 2.73 लाख हुए रिकवर

डेस्क न्यूज़- देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है, बीते दिन देश में 1 लाख 65 हजार 186 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई । नए संक्रमितों का यह आंकड़ा पिछले 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 नए मरीज मिले थे। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में 3,460 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। राहत की बात यह भी है कि महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 2 लाख 73 हजार 806 रिकवर हुए। शुक्रवार को देश में 1 लाख 12 हजार 167 एक्टिव केस कम हुए। इसके साथ ही इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 22.15 लाख के करीब आ गई है। घट रही कोरोना की रफ्तार ।

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली,

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,

छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक,

केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं।

यहां पिछले लॉकडाउन की तरह कड़े प्रतिबंध हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है. यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

शुक्रवार को 20,740 लोग संक्रमित पाए गए। 31,671 लोग ठीक हुए और 973 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 56.92 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 53.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 93,198 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2.89 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

शुक्रवार को 2,276 लोग संक्रमित पाए गए। 8,145 लोग ठीक हुए और 154 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 16.57 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16.13 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,053 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 52,244 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में शुक्रवार को 1,141 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,799 लोग ठीक हुए और 139 की मौत हुई। अब तक 14.23 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,951 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 14,581 का इलाज चल रहा है।

राजस्थान

शुक्रवार को 2,648 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,177 लोग ठीक हुए और 78 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 8.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,181 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 62,492 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात

राज्य में शुक्रवार को 2,521 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 7,965 लोग ठीक हुए और 27 की मौत हुई। अब तक 8.03 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,761 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 43,611 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

राज्य में शुक्रवार को 1,854 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5,796 लोग ठीक हुए

और 63 लोगों की मौत हुई। अब तक 7.75 लाख

लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं,

जबकि 7,891 लोगों की मौत हो चुकी है। 34,322 मरीज ऐसे हैं

जिनका इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com