देश में नए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से कम, 24 घंटे में 87,295 नए मरिज मिले, 1.85 लाख हुए रिकवर, 2,115 लोगों की मौत

देश में रविवार को 87,295 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। 63 दिनों के बाद देश में एक दिन में एक लाख से भी कम कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
देश में नए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से कम, 24 घंटे में 87,295 नए मरिज मिले, 1.85 लाख हुए रिकवर, 2,115 लोगों की मौत

डेस्क न्यूज़- देश में रविवार को 87,295 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। 63 दिनों के बाद देश में एक दिन में एक लाख से भी कम कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मरने वालों की संख्या भी कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में 2,115 संक्रमित लोगों की जान गई है। यह पिछले 46 दिनों में सबसे निचला स्तर है। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,257 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 3 लाख 51 हजार 344 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

एक्टिव केस की संख्या हुई 12.97 लाख

हालांकि अच्छी बात यह रही कि बीते दिन 1 लाख 85 हजार 747 लोग कोरोना से ठीक हुए। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 535 की गिरावट आई। वही अब तक कुल : 2.89 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से 2.73 करोड़ लोग रिकवर हुए हैं वही 3.51 लाख मरीजों ने अपनी जाग गंवाई हैं। वर्तमान में मामलों की कुल संख्या: 12.97 लाख हैं।

13 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। पिछले लॉकडाउन की तरह यहां भी सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक रूप से लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

सोमवार को यहां 10,219 लोग संक्रमित पाए गए। 21,081 लोग ठीक हुए और 340 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 58.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 55.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 1.74 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

राज्य में सोमवार को 1,279 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,309 लोग ठीक हुए और 26 की मौत हुई। अब तक 9.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,243 लोगों की मौत हो चुकी है। 21,224 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात

राज्य में सोमवार को 778 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,613 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हुई। अब तक 8.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,944 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 16,162 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

यहां सोमवार को 694 लोग संक्रमित पाए गए। 2,860 लोग ठीक हुए और 81 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 16.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16.62 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,333 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 15,681 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान

सोमवार को यहां 629 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,429 लोग ठीक हुए और 31 की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,687 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 15,744 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

यहां सोमवार को 571 नए मामले सामने आए। 1,782 लोग ठीक हुए और 32 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 7.85 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,369 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 8,860 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में सोमवार को 231 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 876 लोग ठीक हुए और 36 की मौत हुई। अब तक 14.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 13.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,627 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 5,208 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com