देश में कोरोना: 15 दिनों में कम हुए 13.54 लाख एक्टिव केस, 24 घंटे में 92,719 नए संक्रमित मिले, 1.62 लाख हुए रिकवर, 2,222 लोगों की मौत

एक्टिव केस की संख्या में पिछले दिन दिन 71,792 की कमी दर्ज की गई। पिछले 15 दिनों में सक्रिय मामलों में 13 लाख 54 हजार 978 की कमी आई है। 24 मई को देश में 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 12.26 लाख हो गए हैं।
देश में कोरोना: 15 दिनों में कम हुए 13.54 लाख एक्टिव केस, 24 घंटे में 92,719 नए संक्रमित मिले, 1.62 लाख हुए रिकवर, 2,222 लोगों की मौत

डेस्क न्यूज़- देश में कोरोना की रफ्तार कम हो रही हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम रही। इस दौरान 92,719 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 2,222 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। अच्छी बात यह रही कि 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित लोग ठीक हुए। एक्टिव केस की संख्या में पिछले दिन दिन 71,792 की कमी दर्ज की गई। पिछले 15 दिनों में सक्रिय मामलों में 13 लाख 54 हजार 978 की कमी आई है। 24 मई को देश में 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 12.26 लाख हो गए हैं।

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। पिछले लॉकडाउन की तरह यहां भी सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक रूप से लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्य के हालात

महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 10,891 लोग संक्रमित पाए गए। 16,577 लोग ठीक हुए और 702 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 58.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 55.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.01 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 1.67 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

राज्य में मंगलवार को 1,102 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,707 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हुई। अब तक 9.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,257 लोगों की मौत हो चुकी है। 19,471 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात

राज्य में मंगलवार को 695 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,122 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हुई। अब तक 8.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,955 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 14,724 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

यहां मंगलवार को 705 लोग संक्रमित पाए गए। 2,227 लोग ठीक हुए और 92 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 16.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16.64 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,425 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 14,067 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान

मंगलवार को यहां 529 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,617 लोग ठीक हुए और 32 की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,719 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 13,624 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

यहां मंगलवार को 535 नए मामले सामने आए। 1,376 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 7.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,405 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 7,983 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में मंगलवार को 316 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 521 लोग ठीक हुए और 41 की मौत हुई। अब तक 14.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 14 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,668 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,962 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com