बांग्‍लादेश में बड़ा हादसा: फैक्ट्री में आग लगने से 52 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए इमारत से कूद गए लोग

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां 6 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई। लगभग 30 लोग घायल हैं और कई अभी भी लापता हैं।
Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

डेस्क न्यूज़- बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां 6 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई। लगभग 30 लोग घायल हैं और कई अभी भी लापता हैं। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत से नीचे कूद गए। आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिलों पर लगी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग अंदर फंसे हैं। हालांकि बाहर निकलने वालों ने आशंका जताई है कि फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों का बचना मुश्किल है।

Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

अब तक 25 लोगों को बचाया गया

पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे रूपगंज इलाके में स्थित फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री में आग लग गई। शुक्रवार दोपहर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल विभाग और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक 25 लोगों को बचा लिया गया है। कितनी मौतें हुई हैं, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। आग पर काबू पाने के बाद फैक्ट्री के अंदर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इमारत से कूदने से कई लोग घायल हो गए और कई लोग झुलसे हैं।

बंद थे सीढ़ियों के दरवाजे

एक मजदूर ने बताया कि जब तीसरी मंजिल पर आग लगी तो सीढ़ियों के दोनों ओर के दरवाजे बंद थे। इस दौरान उस फ्लोर पर 48 लोग थे। मुझे नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ। एक अन्य मजदूर ने बताया कि आग लगने के बाद 13 मजदूर छत की ओर भागे और देखते ही देखते काला धुआं भर गया। एक मजदूर ने बताया कि आग लगने के वक्त फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर मौजूद थे।

पहले भी हुई थी 70 लोगों की मौत

सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण बांग्लादेश में आग की घटनाएं आम हैं। पिछले साल फरवरी में ढाका में ही कुछ अपार्टमेंट में आग लग गई थी। इस हादसे में 70 लोगों की जान चली गई थी।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com