देश में कोरोना: देश में संक्रमितों को आंकड़ा 2 करोड़ के पार, एक हफ्ते में 15% केस और 41% मौतें बढ़ीं, एक दिन में रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग ठीक भी हुए

पिछले 24 घंटों के भीतर देश में 3 लाख 55 हजार 680 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 30 अप्रैल से रोगियों की नई संख्या में लगातार गिरावट आई है। 30 अप्रैल को, एक ही दिन में रिकॉर्ड 4.02 लाख मरीज मिले थे। इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख मामले सामने आए थे।
देश में कोरोना: देश में संक्रमितों को आंकड़ा 2 करोड़ के पार, एक हफ्ते में 15% केस और 41% मौतें बढ़ीं, एक दिन में रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग ठीक भी हुए

डेस्क न्यूज़- कोरोना को लेकर देश के लिए दो अच्छी और एक बुरी खबर है। बुरी खबर यह है कि देश में कोरोना रोगियों की संख्या 2 करोड़ को पार कर गई है। यानी अब तक 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अब पहली अच्छी खबर यह है कि भारत में पहली बार, एक दिन के भीतर 3.18 लाख लोग ठीक हो गए हैं। अभी तक पूरी दुनिया में इतने सारे मरीज एक साथ ठीक नहीं हुए हैं। दूसरी अच्छी खबर यह है कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए रोगियों की संख्या में गिरावट आई है। दो करोड़ संक्रमित ।

देश में कोरोना के आंकड़े

पिछले 24 घंटों के भीतर देश में 3 लाख 55 हजार

680 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 30 अप्रैल से

रोगियों की नई संख्या में लगातार गिरावट आई

है। 30 अप्रैल को, एक ही दिन में रिकॉर्ड 4.02

लाख मरीज मिले थे। इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख मामले सामने आए थे। अगर देश के आंकड़ो की

बाद करे तो पिछले 24 घंटों में कुल 3.55 लाख नए मामले सामने आए। वही 3436 लोगों की मौत हो गई, और 3.18 लाख लोग ठीक भी

हुए। इसके अलावा अब तक कुल 2.02 करोड़ लोग संक्रमण की चलेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1.66 करोड़ मरीज रिकवर हुए और

2.22 लोख लोगों की मौत हो गई। वर्तमान में कुल 34.43 लाख रोगियों का उपचार चल रहा है।

एक हफ्ते में मौते 41% बढ़ी, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है

देश में संक्रमण के कारण सोमवार को 3436 लोगों की मौत हो गई। यह लगातार 6 वां दिन था जब 3 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पूरे सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो इस सप्ताह मौतों की संख्या में 41% की वृद्धि हुई है। इस अवधि के दौरान, 24 हजार 503 रोगियों की मृत्यु हुई है। स्थिति यह है कि देश की राजधानी दिल्ली में हर 3 मिनट में एक मौत हो रही है। सोमवार को यहां 448 लोगों ने अपनी जान गंवाई। दुनिया के शीर्ष -10 देशों की तुलना में, भारत के अलावा, तुर्की, अर्जेंटीना, जर्मनी और कोलंबिया में मौतों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ईरान जैसे बाकी देशों ने पिछले सप्ताह की तुलना में गिरावट दर्ज की है।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

सोमवार को 48,621 लोग संक्रमित पाए गए। 59,500 लोग रिकवर हुए और 567 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में संक्रमण से 47 लाख 71 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 40.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 70,851 लोग मारे गए हैं। वर्तमान में 6.56 लाख मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

सोमवार को 29,052 लोग संक्रमित पाए गए। 38,687 लोग रिकवर हुए और 285 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 13.42 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10.43 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,447 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 2 लाख 85 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को 18,043 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,293 लोग रिकवर हुए और 448 लोगों की मौत हुई। अब तक 11 लाख 94 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 85 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,414 मरीजों की मौत हो चुकी है। 89,592 में इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

रविवार को 15,274 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 14,398 लोग रिकवर हुए और 266 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 7,71,701 लोग संक्रमण से प्रभावित हैं। इनमें से 6,41,449 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 9,275 मरीजों की मौत हुई है। 1,20,977 का इलाज चल रहा है।

गुजरात

सोमवार को राज्य में 12,820 लोग संक्रमित पाए गए। 11,999 लोग रिकवर हुए और 140 की मौत हो गई। अब तक 6,07,422 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4,52,275 ठीक हुए हैं, जबकि 7,648 मरीजों की मौत हुई है। 1,47,499 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

सोमवार को राज्य में 12,062 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,408 लोग रिकवर हुए और 93 की मौत हो गई। अब तक 6,00,430 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5,08,775 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 5,905 लोगों की मौत हुई है। 85,750 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। दो करोड़ संक्रमित । दो करोड़ संक्रमित ।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com