देश में कोरोना: भारत चौथा देश,जहां संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 2 लाख के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.62 लाख नए मरीज मिले, 2.62 लाख रिकवर

भारत में अब तक कुल 2 लाख 1 हजार 165 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में 5.87 लाख, ब्राजील में 3.95 लाख और मेक्सिको में 2.15 लाख हुई हैं।
Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

डेस्क न्यूज़- देश में कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वालों की संख्या मंगलवार को 2 लाख के पार हो गई। भारत दुनिया का चौथा देश है जहाँ इस महामारी के कारण 2 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वही अब तक कुल 2 लाख 1 हजार 165 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में 5.87 लाख, ब्राजील में 3.95 लाख और मेक्सिको में 2.15 लाख हुई हैं। कोरोना से मौते ।

Photo | ANI
Photo | ANI

देश में कोरोना के आँकड़े

पिछले 24 घंटों में कुल 3.62 लाख नए

मामले आए, जबकी 3285 लोगों की मौत

हो गई और 2.62 लाख रिकवर भी हुए।

इसके साथ ही अब कुल संक्रमित लोगों का आकड़ा बढ़कर 1.79 करोड़ हो गया हैं, जिसमें से 1.48 करोड़ ठीक हुए हैं और 20.1 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वर्तमान में उपचार करा रहे रोगियों की कुल संख्या 29.72 लाख हैं।

इन राज्यों के हालात गंभीर

महाराष्ट्र में मंगलवार को सबसे अधिक 66,358 नए मरीज मिले। इससे पहले सोमवार को यहां 48 हजार संक्रमित लोगों की पहचान की गई थी। वहीं, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां पिछले 24 घंटों में 30 हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए। उत्तर प्रदेश में 32,921, केरल में 32,819 और कर्नाटक में 31,830 संक्रमित पाए गए।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

मंगलवार को 66,358 लोग संक्रमित पाए गए। 67,752 लोग रिकवर हुए और 895 लोगों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण से अब तक 44 लाख 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 36.69 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 66 हजार 179 लोग मारे गए हैं। वर्तमान में 6 लाख 72 हजार 434 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

मंगलवार को 32,921 लोग संक्रमित पाए गए। 30,398 लोग रिकवर हुए और 264 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 11 लाख 53 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8 लाख 34 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,678 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 3 लाख 06 हजार का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 24,149 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 17,862 लोग रिकवर हुए और 381 लोगों की मौत हुई। अब तक 10 लाख 72 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9 लाख 58 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,009 मरीजों की मौत हो चुकी है। 98,264 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

मंगलवार को 14,893 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 16,931 लोग रिकवर हुए और 246 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में संक्रमण से 6 लाख 82 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 5 लाख 55 हजार लोग ठीक हुए हैं, जबकि 7,782 मरीजों की मौत हुई है। 1 लाख 19 हजार का इलाज चल रहा है।

गुजरात

मंगलवार को राज्य में 14,352 लोग संक्रमित पाए गए। 7,803 लोग रिकवर हुए और 170 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 24 हजार 725 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 लाख 90 हजार 229 ठीक हुए हैं, जबकि 6,656 मरीजों की मौत हुई है। 1,27,840 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

मंगलवार को राज्य में 13,417 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 111,577 लोग रिकवर हुए और 98 लोगों की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 25 हजार 407 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 25 हजार 812 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 5,319 लोगों की मौत हुई है। 94,276 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com