Bharat Jodo Yatra: अब दिखी एक्ट्रेस स्वरा; विरोध में यूं ही नहीं उठते 'स्वरा' जैसे स्वर!

Bharat Jodo Yatra Updates: MP में भारत जोड़ो यात्रा में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राहुल के साथ दिखीं। स्वरा सेना, हिजाब, मॉब लिंचिंग, हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों पर विवादित बयान देती रही है। पहले एक्ट्रेस पूजा भट्ट और एक्टर सुशांत सिंह यात्रा में शामिल हो चुके, जो कि सरकार विरोधी बयान देते रहे हैं।
राहुल गांधी के साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर
राहुल गांधी के साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर

Congress's Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह उज्जैन से घटिया, घोंसला की ओर रवाना हुई। बालीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी उनकी यात्रा में साथ हो गईं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का विवादों से नाता रहा है। सेना, हिजाब, मॉब लिंचिंग, हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों पर विवादित बयान देती रही है।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के अलावा राहुल गांधी की इस यात्रा में एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी शामिल हो चुकी। पूजा भट्ट का भी विवादों से नाता रहा है। CAA, NRC के विरोध में हुए आंदोलन में पूजा भट्ट शामिल होकर CAA, NRC पर विरोध जता चुकी। इसी प्रकार फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जबकि यह सब जानते हैं कि सुशांत सिंह भी मोदी सरकार विरोधी बताए जाते हैं। वे किसान आंदोलन में भी शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर इस दरमियान संदेश दिया कि लोकतंत्र की रक्षा का जो संकल्प हम लेकर निकले हैं, यह साथ चलता जनसैलाब उसकी जरूरत और सफलता, दोनों का साक्ष्य है। भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा हर वर्ग और पीढ़ी का समर्थन, इसे संविधान की रक्षा और देश की एकता की बुनियाद बना रहा है।

स्वरा भास्कर : हिजाब का समर्थन, सेना विरोधी बयान

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के खिलाफ ट्वीट के जरिए स्वरा ने विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा था। स्वरा ने हिजाब विवाद पर विवादित प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘महाभारत में द्रोपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे… ऐसे ही आज याद आया।’ साल 2018 में स्वरा ने एक साथ कई ट्वीट करते हुए उन्होंने मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी थी। इस ट्वीट में सेना को बेवकूफ तक कह डाला था। साथ ही जम्मू कश्मीर में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा एक पत्थरबाज को जीप के बोनट में बांधकर गांवों में घुमाने का जिक्र करते हुए उनकी आलोचना भी की थी जिस पर काफी विवाद हुआ था।

राहुल गांधी के साथ एक्ट्रेस पूजा भट्ट
राहुल गांधी के साथ एक्ट्रेस पूजा भट्ट

पूजा भट्ट : CAA, NRC का कर चुकी विरोध

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हैदराबाद में एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी शामिल हुईं थी। कांग्रेस ने ट्वीट कर पूजा भट्ट के यात्रा में शामिल होने वाली तस्वीर शेयर की थी। यहां यह गौर करने वाली बात है कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा में सीएए-एनआरसी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में आयोजित एक कार्यक्रम में कई अन्य हस्तियों के साथ पूजा भट्ट ने हिस्सा लिया था। आंदोलन का समर्थन करते हुए भट्ट ने कहा कि 'हम इतने एरोगेंट नहीं हो सकते। उन्होंने हमको संदेश दे दिया है जाग जाओ।' भट्ट ने कहा कि CAA, एनआरसी का विरोध करते हुए कहा कि 'मैं इसे सपोर्ट नहीं करती, ये मेरे घर को बांटता है और जो चीज मेरे घर को बांटती है मैं उसे स्वीकार नहीं करती।'

राहुल गांधी के साथ एक्टर सुशांत सिंह
राहुल गांधी के साथ एक्टर सुशांत सिंह

सुशांत सिंह : किसान आंदोलन में हो चुके शामिल

फिल्म एक्टर सुशांत सिंह 10 नवम्बर को महाराष्ट्र के नांदेड़ में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। बाद में उन्होंने एक जनसभा में नेताओं के साथ मंच भी साझा किया। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी को सुशांत सिंह से बातचीत करते हुए देखा गया। आपको बता दें कि सुशांत सिंह तमाम सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। तमाम मसलों पर सरकार की आलोचना भी करते नजर आते हैं। किसान आंदोलन के दौरान भी वह किसानों के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। पूजा भट्ट ने सुशांत सिंह राजपूत को बधाई देते हुए ट्वीट किया था, ‘आपने एक बार फिर साबित कर दिया कि आप अपनी बातों पर अडिग रहते हैं…ना कि सिर्फ बातें करते हैं’।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- अब राष्ट्र के विरोधी भी राहुल गांधी की यात्रा का कर रहे समर्थन

भारत जोड़ो यात्रा में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के शामिल होने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अब राष्ट्र के विरोधी भी राहुल गांधी की यात्रा का समर्थन कर रहे हैं। ये वहीं स्वरा भास्कर हैं, जिन्होंने ऋचा चड्ढा के सेना के खिलाफ दिए बयान को शक्ति दी, पाकिस्तान की तारीफ के कसीदे पढ़ती हैं। कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग का सपोर्ट करने वाले इस यात्रा में हैं। यात्रा भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो वालों को समर्थन करती दिख रही है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी राहुल गांधी के साथ है।

राहुल गांधी के साथ अभिनेत्री रिया सेन
राहुल गांधी के साथ अभिनेत्री रिया सेन

इनके अलावा ये बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी दिखे यात्रा में

अभिनेत्री रिया सेन

महाराष्ट्र में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल हो चुके हैं। अकोला जिले में कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पहुंची तो इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन राहुल गांधी की इस यात्रा में नजर आई थीं। अभिनेत्री रिया सेन की राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिसमें अभिनेत्री रिया सेन राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलती नजर आईं।

राहुल गांधी के साथ रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी
राहुल गांधी के साथ रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी

रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी

राहुल की यात्रा में बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी शामिल हुईं। दोनों अभिनेत्रियों की राहुल गांधी के साथ फोटो को खुद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ आकांक्षा पुरी और रश्मि देसाई को देखा जा सकता है। इस फोटो के साथ कांग्रेस पार्टी ने कैप्शन में लिखा, 'रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई हैं।'

मैनेजमेंट टीम तय करती है कौन मिलेगा राहुल से

भारत जोड़ो यात्रा में लेकर चल रहे राहुल गांधी आम लोगों से मिलते दिख रहे हैं। कभी वे किसी बच्चे के साथ होते हैं, कभी किसी विद्यार्थी, सफाईकर्मी, बुजुर्ग के साथ। दरअसल, यात्रा में जो दिख रहा है, वैसा सबकुछ इतना आसान नहीं है। राहुल गांधी अचानक किसी से नहीं मिलते और न ही रास्ते में खड़े किसी व्यक्ति को मिलने बुलाते हैं। यात्रा के दौरान कौन, कब मिलेगा, कैसे मिलेगा और कहां खड़ा होगा? ये सब पहले से तय होता है। मिलने वालों की पूरी जांच होती है। यह सब राहुल गांधी की मैनेजमेंट टीम तय करती है। राहुल से मिलने वाले व्यक्ति एक दिन पहले ही तय हो जाते हैं।

राहुल गांधी के साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर
Bharat Jodo Yatra: अब कन्हैया कुमार का विवादित बयान, 'हिंदुत्व कोई फेयर एंड लवली की क्रीम नहीं कि...'

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com