Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने दरगाह में जोड़े हाथ, लोग बोले- 'गए सारे वोट'

Bharat Jodo Yatra: श्रीनगर में यात्रा समाप्ति के एक दिन बाद राहुल गांधी ने मंदिर और दरगाह में दर्शन किए। हालांकि इस पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल कर तंज कस दिया।
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने दरगाह में जोड़े हाथ,  लोग बोले- 'गए सारे वोट'

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा संपन्न होने के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में मंगलवार को दो प्रमुख तीर्थस्थलों खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह में दर्शन किए। हालांकि इसकी तस्वीरें सामने आते ही वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, राहुल-प्रियंका अपने होटल से पहले मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में तुल्लामुला इलाका स्थित रागन्या देवी मंदिर के लिए निकले, जो माता खीर भवानी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेता भी उनके साथ थे। उन्होंने श्रीनगर से 28 किलोमीटर दूर स्थित मंदिर में दर्शन किए।

इस मंदिर की कश्मीर पंडितों में काफी मान्यता है, जिनका मानना है कि मंदिर के नीचे मौजूद कुंड के पानी का रंग घाटी में मौजूदा स्थिति का संकेत देता है। कुंड के पानी के अधिकतर रंग का कोई विशेष महत्व नहीं होता है लेकिन पानी का रंग काला या गहरा हो जाना कश्मीर के लिए बुरे समय का संकेत माना जाता है।

बाद में राहुल गांधी यहां प्रसिद्ध डल झील के पास स्थित हजरतबल दरगाह पहुंचे। ऐसी मान्यता है यहां पैगंबर मोहम्मद के अवशेष हैं जिसके कारण घाटी के मुस्लिम समुदाय की इससे गहरी आस्था जुड़ी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस यात्रा को गोपनीय रखा गया था।

भारत जोड़ो यात्रा को समाप्त कर राहुल गांधी मंगलवार को ही दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने अपने आवास के बाहर एकत्रित कांग्रेस समर्थकों से मुलाकात की।

लोगों ने राहुल को किया ट्रोल

कांग्रेस ने ट्वीट किया, राहुल गांधी ने श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह पहुंचकर देश में अमन और शांति की दुआ की। कांग्रेस की ओर से ट्वीट की गई फोटो में राहुल गांधी दरगाह में हाथ जोड़कर खड़े हैं। लोगों ने इस पर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, मस्जिद में भी हाथ जोड़ के खड़े हैं, पक्का सबूत दे रहे हैं हिन्दू होने का। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, कांग्रेस के सारे वोट गए।

1993 की आतंकी घटना की गवाह है हजरत बल दरगाह

15 अक्टूबर 1993 को श्रीनगर की हजरतबल दरगाह पर 13 आतंकियों ने कब्जा करके 80 लोगों को बंधक बना लिया था। करीब 1700 जवानों ने अगले दिन पूरी दरगाह को घेर लिया था। लेकिन सरकार से आतंकियों की बातचीत के चलते 32 दिन बाद सभी आतंकियों को सुरक्षित जाने दिया गया था। कुछ को तो पाकिस्तान की सीमा तक पार कराई गई थी।

रूबिया सईद के अपहरण के बाद कश्मीर घाटी में दूसरी बड़ी आतंकी घटना बताई गई थी। इसके बाद ही कश्मीर में आतंकवाद तेजी से फैला था। इसकी तस्वीरें कांग्रेस ने अपने आफिसियल twitter पेज पर भी शेयर की हैं। इसके बाद राहुल गांधी ट्रोल होने लगे हैं।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने दरगाह में जोड़े हाथ,  लोग बोले- 'गए सारे वोट'
Bharat Jodo Yatra: 'यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हुए शामिल', BJP ने यात्रा पर क्यों उठाए सवाल?

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com