
Congress PC: राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस की ओर से नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने नई दिल्ली में प्रेसवार्ता कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। साथ ही कहा कि दिल्ली पुलिस बिना ऊपर के इशारे के यहां तक नहीं पहुंच सकती। राहुल गांधी देश के मुद्दों को उठा रहे हैं, इसलिए भारत जोड़ो यात्रा को टारगेट करके ये सब किया जा रहा है।
अब प्रश्न यह उठता है कि राहुल गांधी कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न का मामला उठाया था। ऐसे में दिल्ली पुलिस उनसे आरोप लगाने वाली महिलाओं के बारे में पूछताछ करती है तो भला राहुल को यह जानकारी देने में क्या आपत्ति है? यदि उनके आरोप सच हैं तो जानकादी दें और सच नहीं हैं तो देशवासियों को गुमराह करने का उन्होंने बड़ा गुनाह किया है। क्या राहुल कांग्रेस के बड़े नेता है, इसलिए उनसे सवाल नहीं पूछे जाने चाहिएं?
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले राहुल गांधी यदि बिना किसी सबूत के इतना बड़ा आरोप लगात हैं तो उन्हें इसका जवाब तो देना ही होगा। दिल्ली पुलिस को जवाब देने से कतराने से ही लगा है कि शायद राहुल के आरोप मनगढ़त थे। Since Independence पर जानें क्या है पूरा वाकिया?
राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस की ओर से नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेसवार्ता की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जनता पार्टी के शासन के समय भी ऐसी हरकतें हुई थी। आज का घटनाक्रम कल्पना के बाहर है, मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। राहुल गांधी पर सरकार का फोकस है। दिल्ली पुलिस बिना ऊपर के इशारे के यहां तक नहीं पहुंच सकती। राहुल गांधी देश के मुद्दों को उठा रहे हैं।
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी से लाखों लोग मिले। कुछ महिलाओं ने उत्पीड़न की बात राहुल गांधी से कही थी। भारत जोड़ो यात्रा को टारगेट करके ये सब किया जा रहा है। राहुल गांधी से अनावश्यक सवाल किए गए। हमने दिल्ली पुलिस से पूछा है कि आपने कितनी राजनीतिक पार्टियों से ऐसे सवाल पूछे हैं। संभवत: राहुल गांधी द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्नों से बीजेपी डरी हुई है।