Hanuman Jayanti: बागेश्वर कथा के लिए पीत रंग में रंगा विदिशा, कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब; देखें Video

Hanuman Jayanti Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के विदिशा में कल से बागेश्वर धाम की कथा होगी। आज कलश यात्रा निकाली गई। Since Independence पर देखें यात्रा में उमड़ा सैलाब।
Hanuman Jayanti: बागेश्वर कथा के लिए पीत रंग में रंगा विदिशा, कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब; देखें Video

Hanuman Jayanti Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम की तरफ से हनुमान जन्मोत्सव जोर शोर से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के विदिशा में आज बागेश्वर धाम की तरफ से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 5100 महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। महिलाओं पीले रंग का परिधान पहन यात्रा में शामिल हुईं।

बता दें विदिशा में 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक बागेश्वर धाम की कथा की होगी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा वाचन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, आज रात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विदिशा पहुंचेंगे और कल (7 अप्रैल) से अपना दिव्य दरवार लगाएंगे। इससे पहले पंडित अंकित कृष्ण शास्त्री बटुक के नेतृत्व में हजारों की संख्या में विदिशा पहुंचे भक्त कलश यात्रा में शामिल हुए। Since Independence पर देखें इसका वीडियो।

जानें कथा को लेकर खास तैयारियां

बागेश्वर धाम कथा के लिए विदिशा में बालाजी पैराडाइज बायपास पर 150 बीघा क्षेत्र में कथा स्थल तैयार किया गया है। पूरे इलाके को रंगोली से सजाया गया है। इसमें प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसके लिए अलग से भोजना शाला का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार से देश के जाने माने संतों का समागम भी विदिशा में होने जा रहा है।

Hanuman Jayanti: बागेश्वर कथा के लिए पीत रंग में रंगा विदिशा, कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब; देखें Video
Hanuman Jayanti: 54 फीट ऊंचाई, 30 हजार किलो वजन; बजरंगी की प्रतिमा का जन्मोत्सव का अनावरण, देखें Video...

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com