इमाम और उनके चेलों की हरकतों के कारण मुस्लिम महिलाओं ने छोड़ा मस्जिद जाना : मुशर्रफ अली

गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच अहमदाबाद में जामा मस्जिद के शाही इमाम ने चुनाव मेंऔरतों को टिकट देना और मस्जिद में आना नाजायज बताया। जिससे देवबंद के मुस्लिम नेता भड़क गए उन्होंने मस्जिद के इमाम पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा..
इमाम और उनके चेलों की हरकतों के कारण मुस्लिम महिलाओं ने छोड़ा मस्जिद जाना : मुशर्रफ अली
Kuldeep Choudhary

गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच अहमदाबाद में जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने मुस्लिम महिलाओं के राजनीति में भाग लेने को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को चुनावी टिकट देने वाले इस्लाम के खिलाफ हैं।

इससे वे धर्म को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर औरतों का इस तरह से लोगों के सामने आना जायज होता तो उन्हें मस्जिद से नहीं रोका जाता। मस्जिद से रोक दिया गया, क्योंकि इस्लाम में औरत का एक मुकाम है।

पूरा मामला जानने के लिए ये वीडियो देखिये..

इस बयान पर देवबंद के मुस्लिम नेता नाराज हो गए हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली ने कहा,"इस्लाम में महिलाओं का मस्जिद में जाने की मनाही नहीं है।

मुस्लिम महिलाओं ने मस्जिद में जाना इसलिए बंद कर दिया था, क्योंकि मस्जिद के इमाम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते थे और उनके चेले चपाटे महिलाओं के साथ बलात्कार करने का प्रयास करते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com