ISRO: इंडिगो फ्लाइट में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को किया गया सम्मानित, देखें वायरल वीडियो

ISRO: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है और इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) और उसके वैज्ञानिकों की सराहना कर रहा हैं।
इंडिगो फ्लाइट में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को किया गया सम्मानित
इंडिगो फ्लाइट में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को किया गया सम्मानितImage Credit - Since Independence

ISRO: इंडिगो फ्लाइट में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को किया गया सम्मानित, देखें वायरल वीडियो

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है और इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) और उसके वैज्ञानिकों की सराहना कर रहा हैं ।

हाल ही में इसरो के चीफ एस सोमनाथ इंडिगो की फ्लाइट से सफर करते हुए नजर आए । जैसे ही एक फ्लाइट अटेंडेंट और यात्रियों को फ्लाइट में उनकी उपस्थिति के बारे में पता चला, उसके बाद उनके प्रति लोगों का सम्मान और प्रशंसा का एक सहज प्रदर्शन शुरू हो गया।

फ्लाइट अटेंडेंट ने एस.सोमनाथ का विमान में स्वागत किया और अपनी उड़ान में इसरो प्रमुख के आने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा, "हमें इस उड़ान पर आपके होने पर गर्व है सर। हमें गौरवान्वित महसूस कराने के लिए धन्यवाद।

विमान में सवार यात्री भी इसमें शामिल हो हुए और तालियां बजाकर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

वीडियो में कैद हुए शानदार क्षण

एस सोमनाथ के सम्मान के इस शानदार क्षण को कैद करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट के द्वारा यात्रियों को फ्लाइट में इसरो प्रमुख की मौजूदगी के बारे में बताते और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है।

चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी

भारत का चंद्रयान-3 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर सफलतापूर्वक उतरा।

चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर वर्तमान में चंद्रमा की सतह पर खनिजों और अन्य तत्वों की खोज कर रहा है।

हाल ही में, प्रज्ञान ने विक्रम लैंडर की एक तस्वीर साझा की, जो मिशन की सफलता के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करती है।

इंडिगो फ्लाइट में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को किया गया सम्मानित
ODI Asia Cup 2023: भारत पाकिस्तान को हरा करेगा टूर्नामेंट की शुरुआत!
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com