Jharkhand: अंधविश्वास ने ली तीन महिलाओं की जान, जादू टोने के शक में लाठियों से पीट पीट कर हत्या

झारखंड में जादू टोने के शक में तीन महिलाओं को पीट पीट कर मार दिया। महिलाओं पर शक था कि वो जादू टोना करती थीं। एक महिला के पति और बेटे सहित 8 नामजद गिरफ्तार।
Jharkhand: अंधविश्वास ने ली तीन महिलाओं की जान, जादू टोने के शक में लाठियों से पीट पीट कर हत्या

21वी सदी, देश की आजादी का अमृत महोत्सव लेकिन आज भी देश के कई हिस्सों में अंधविश्वास की जड़ें इतनी गहरी हैं कि आए दिन तरह तरह की यातनाए देने और हत्याओं के मामले सामने आते रहते हैं।

ताजा मामला झारखंड का है जहां तीन महिलाओं पर जादू टोने करने का सिर्फ शक होने की पर ही कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि अकेले झारखंड में पिछले 20 साल में इसी शक के चलते 590 हत्याएं की जा चुकी हैं। बता दें कि जादू-टोना के संदेह में हत्या राज्य में एक प्रमुख सामाजिक बुराई है।

जादू टोना के शक में डंडो से पीटा

रांची के सोनाहपुट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले रनडीह गांव में ये सनसनीखेज घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को इन तीन महिलाओं पर शक था कि वो जादू टोना करती हैं।

सिर्फ इसी शक के चलते उन्होने खुद ही जज बनकर उनको सजा देने का फैसला ले लिया और लाठी डंडो से उनको मारा पीटा गया जिससे तीनों की मौत हो गई। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि महिलाओं पर लग रहे जादू टोने के आरोप सच हैं कि नहीं हालांकि पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

13 नामजद, 8 गिरफ्तार

झारखंड के इस हिस्से में अंधविश्वास के हद का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि महिलाओं की हत्या के आरोपियों में इन्ही में से एक महिला का पति और बेटा भी शामिल है।

एसएसपी कौशल किशोर के अनुसार इन हत्याओं के मामले में एक महिला के पति और बेटे सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

पहाड़ी से पास फेंके शव

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने तीन महिलों के साथ डंडे से मारपीट की। इन्ही की मारपीट से इन महिलाओं की जान चली गई। आरोप हैं कि इन लोगों ने महिलाओं की मौत हो जाने के बाद उनके शव गांव के निकट पहाड़ी इलाके में फेंक दिए। रविवार को दो शव बरामद कर लिए गए थे, वहीं तीसरा शव सोमवार को बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने मारी गई एक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, क्योंकि एक महिला के भतीजे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में पति का नाम भी आरोपियों में शामिल था

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com