Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में  63.8 प्रतिशत हुआ मतदान
Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव को लेकर तीसरे चरण का मतदान सुबह से चल रहा है। देश के 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान चल रहा है। जिसमें पीएम मोदी की गृह जिल अहमदाबाद में भी आज मतदान हो रहा है। पीएम मोदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के डल झील स्थित ज़दीबल निर्वाचन क्षेत्र के मीर बेहरीन इलाके में 100 वर्षीय व्यक्ति ने पहली बार 'होम वोट' डाला।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव के लिए ग्वालियर में मतदान किया।

ECI के अनुसार लोकसभा  के तीसरे चरण में आज दोपहर 3 बजे तक लगभग 50.71% मतदान दर्ज किया गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा, "जनता वोट कर रही है लेकिन पुलिस अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन जनता से क्रूरता कर रही है। ये लोग मतदान प्रतिशत बढ़ने नहीं दे रहे हैं, जैसे ही 40% मतदान हुआ तो जो लोग मतदान करने जा रहे थे उन्हें सैफई थाने में बैठा दिया गया। ऐसा कभी नहीं हुआ है। जब सरकार बदलेगी तब इन अधिकारियों को पता चलेगा कि कैसे निष्पक्ष चुनाव होते हैं। हमने आयोग से इनके खिलाफ शिकायत की है।"

कामरूप: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बारपेटा संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। कांग्रेस के दीप बायन के खिलाफ NDA ने असम गण परिषद (AJP) के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी को मैदान में उतारा है।

मालदा, पश्चिम बंगाल: मतदान का बहिष्कार कर रही एक महिला ने कहा, "हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़ा कोई ताम नहीं हुआ है, सड़कें, ब्रिज नहीं बनाई गई। क्षेत्र के सांसद विधायक यहां से नदारद हैं। हमारी बातें सरकार को सुन्नी होंगी। जब तक यहां पर मतदान जारी रहेंगे हम तब यहां बैठे रहेंगे। हम मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।"

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक 39.92% मतदान हुए। असम 45.88% बिहार 36.69% छत्तीसगढ़ 46.14% दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 39.94% गोवा 49.04% गुजरात 37.83% कर्नाटक 41.59% मध्य प्रदेश 44.67% महाराष्ट्र 31.55% उत्तर प्रदेश 38.12% पश्चिम बंगाल 49.27%

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरा चरण की वोटिंग जारी है। मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए मतदान का बहिष्कार किया। वीडियो मालदा के एक मतदान केंद्र राजदौल एसएसकेपी से है।

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में विकलांग महिला राधा भोपाल के एक मतदान केंन्द्र पर मतदान किया।

खेड़ा, गुजरात Lok Sabha Elections 2024 के तीसरे चरण में नडियाद में विकलांग मतदाता अंकित सोनी ने अपने पैर से मतदान किया।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के सेमली में एक मतदान केंद्र पर एक ही परिवार की पांच पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने अपना वोट डाला।

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव ने अपना वोट डाला।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कहा, "मतदान तेजी से चल रहा है... मैं पूरे परिवार के साथ मतदान करने गांव जा रहा हूं। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। भाजपा के पास इसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।"

तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार मो. सलीम और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस हुई। तृणमूल समर्थकों ने मो. सलीम गो बैक के नारे लगाए।

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने भरूच में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद मनसुखभाई वसावा का मुकाबला आम आदमी पार्टी के चैतर वसावा से है।

अहमदाबाद, गुजरात में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपना वोट डाला।

भोपाल (मध्य प्रदेश): कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "ये मेरा आखिरी चुनाव इसलिए है क्योंकि मैं 77 साल का हो गया हूं और हम नए युवा को मौका देंगे। हमें जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है।'

मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, "बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की खोंट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। ये लड़ाई राजनीतिक विचारधारा की है।"

वोट डालने के बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने कहा, "मैं दिल्ली से यहां वोट डालने आया हूं। देश के अनेक भाव में एक पर्व जैसा माहौल है... वोटिंग हमारा अधिकार है और जब हम वेट नहीं करते हैं तब उस वक्त ऐसे लोग चुन कर आ जाते हैं जो देश को कमज़ोर भी कर सकते हैं। इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को मतदान करना चाहिए।"

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "बहुत अच्छा मतदान हो रहा है। हमारे तरफ वोटिंग हो रही है।'

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने मतदान किया।

गुजरात,  दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने प्रकाश हायर सेकेंडरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे अपनी पत्नी राधाबाई खरगे के साथ कलबुर्गी के कीर्ति प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डाला।

गडग-हावेरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्मई ने कहा, "सभी वोट डालें और इस लोकतंत्र महात्सव में हिस्सा लीजिए तथा प्रजा प्रवृति को यशस्वी कीजिए।"

कर्नाटक के पूर्व सीएम और बेलगावी से भाजपा उम्मीदवार जगदीश शेट्टार बेलगावी में विश्वेश्वरैया नगर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "इस बार हर वर्ग के लोग मिलकर कांग्रेस को जीताएंगे। लोगों ने यह भी कहा है कि पिछली बार उनसे ग़लती हुई जिसका वे पश्चाताप कर रहे हैं। पश्चाताप करके उन्होंने यह बी आश्वासन दिया है वे कांग्रेस पार्टी को चुनकर लाएंगे।"

पुणे, महाराष्ट्र: बारामती से NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ मतदान किया। NDA ने NCP की सुनेत्रा पवार को इस सीट से मैदान में उतारा है।

हुबली, धारवाड़ (कर्नाटक): केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने पोलिंग बूथ नंबर 111 पर अपना वोट डाला।

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए सुबह 9 बजे तक 10.57% मतदान हुए। असम- 10.12% बिहार- 10.03% छत्तीसगढ़- 13.24% दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव- 10.13% गोवा- 12.35% गुजरात- 9.87% कर्नाटक- 9.45% मध्य प्रदेश- 14.22% महाराष्ट्र- 6.64% उत्तर प्रदेश- 11.63% पश्चिम बंगाल- 14.60% मतदान हुआ। 

तीसरे चरण में कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिती शिंदे ने अपना वोट डाला।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपना वोट डाला।

मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल): लोकसभा चुनाव 2024 तीसरे चरण के मतदान के दौरान जंगीपुर में एक मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष के साथ तृणमूल कांग्रेस के बूथ प्रेसीडेंट की झड़प हुई।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार, शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैंने अपना वोट डाला है। वोट लोकतंत्र की आत्तमा है, लोकतंत्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। सभी को मतदान करना चाहिए। आज मैंने भी मताधिकार का प्रयोग किया है।"

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। NDA ने मौजूदा सांसद सुधाकर तुकाराम श्रंगारे और INDIA गठबंधन के कलगे शिवाजी बंदप्पा को मैदान में उतारा है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर तीसरे चरण में मतदान किया। इस सीट से भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मैदान में उतारा है।

केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने वोट डालने के बाद नारणपुरा स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह परिवार संग वोट डालने पहुंचे। 

लोकसभा चुनाव को लेकर तीसरे चरण का मतदान सुबह से चल रहा है। देश के 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान चल रहा है। जिसमें पीएम मोदी की गृह जिल अहमदाबाद में भी आज मतदान हो रहा है। पीएम मोदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया हैं।

पीएम मोदी ने जनता से वोट देने की अपील की।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com