Lok Sabha Election 2024: कहीं हिंसा तो कहीं झड़प के बीच संपन्न हुआ पहले चरण का मतदान
Lok Sabha Election 2024: कहीं हिंसा तो कहीं झड़प के बीच संपन्न हुआ पहले चरण का मतदान

Lok Sabha Election 2024: कहीं हिंसा तो कहीं झड़प के बीच संपन्न हुआ पहले चरण का मतदान

देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले है। इसको लेकर पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए देश के कुल 97 करोड़ वोटरों में से 16 करोड़ 63 लाख मतदाता वोट डालकर अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

पहले चरण में शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 77.57% और बिहार में 46.32% यानी औसतन 59.71% मतदान हुआ।

कोटद्वार, पौडी गढ़वाल (उत्तराखंड): लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मतदान केंद्र सीतापुर स्कूल में वोट डाला। उन्होंने कहा कि वोट डालकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है..सभी को अपने घर से जल्दी निकलकर वोट करना चाहिए। आप उन्हीं को वोट दें जो उत्तराखंड को पूरी तरह से विकसित करेंगे।

पुडुचेरी में पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। मतदान अधिकारी अनबुचसेलावन ने बताया कि "यहां मतदान संपन्न हो गया है, अब हम EVM मशीनों को सील कर रहे हैं।"

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी श्रीनिवासन ने बताया कि "शांतिपूर्ण तरह से मतदान संपन्न हो गया है। यहां सुरक्षा की भी अच्छी व्यवस्था थी, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।"

मदुरै में पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ, EVM मशीनों को सील किया गया।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरषोत्तम ने कहा कि "उत्तराखंड में हमने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न किया। मतदान प्रतिशत लगभग 55-56% है। मैदानी क्षेत्र में आज गर्म मौसम था, इसलिए हमने उस समय मतदाताओं में कमी देखी।

रामपुर में पहले चरण में लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। वीडियो बूथ संख्या-3 और 4 से है।

असम में लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 77.57% मतदान हुआ, जो आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।

तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया कि शाम 5 बजे तक हमारा मतदान प्रतिशत राज्य के लिए औसत 63.20% है। धर्मपुरी संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 67.52% और चेन्नई दक्षिण में सबसे कम 57.04% हुआ है।

केंद्रीय मंत्री व कूच बिहार से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि मुझे खबर मिली कि 100 से ज्यादा बाइक पर आए TMC के बहुत सारे गुंडे व असामाजिक तत्वों ने यहां तोड़-फोड़ की है। उन्होंने महिलाओं व लोगों पर आक्रमण किया है।

मणिपुर में लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीनों को सील किया जा रहा है।

महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 95 लाख पात्र मतदाताओं में से लगभग 44.7 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। अधिकारी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक भंडारा-गोंदिया में 45.88 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं, चंद्रपुर में 43.48 प्रतिशत, गढ़चिरौली-चिमूर में 55.79 प्रतिशत, नागपुर में 38.43 प्रतिशत और रामटेक में 40.10 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन बजे तक पांचों सीटों पर औसत मतदान करीब 44.73 प्रतिशत रहा।

सिक्किम के पूर्व सीएम और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता पवन चामलिंग ने अपना वोट डाला।

तमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में एक 102 वर्षीय महिला ने रेड्डीआर्चत्रम में अपना वोट डाला।

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे में अपने घर से मतदान किया। 90 वर्षीय प्रतिभा पाटिल बीते कई दिनों से बीमार हैं। इस वजह से उन्होंने घर से ही वोट करने की सुविधा का लाभ उठाते हुए मतदान किया।

असम की पांच लोकसभा सीटों पर खराबी के कारण कुल 150 पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सेट बदले गए। अलग-अलग ईवीएम की वीवीपैट और बैलेट इकाइयों सहित 400 से अधिक उपकरणों को भी खराबी के कारण बदला गया है। चुनाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकांश गड़बड़ियां मॉक पोलिंग के दौरान देखी गईं, जो वास्तविक मतदान से 90 मिनट पहले शुरू हुईं। वास्तविक मतदान शुरू होने के बाद, पूरे सेट के साथ छह ईवीएम बदले गए। वहीं, विभिन्न मतदान केंद्रों पर 40 और वीवीपैट बदले गए। 

त्रिपुरा में दोपहर 3 बजे तक 68.35% मतदान दर्ज किया गया, जो लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।

भाजपा नेता और मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राज्यपाल ने एकदम सही कहा है। आज चुनाव के 3 घंटे के अंदर 198 शिकायतें चुनाव आयोग को मिलती हैं और सबसे ज्यादा शिकायत पुलिस के खिलाफ मिलती हैं। पुलिस निष्क्रिय है। ऐसा नहीं चल सकता। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सुन रही हूं कि कुछ लोग यहां कह रहे हैं कि हम INDIA गठबंधन हैं, हमें वोट दें। मैं उन्हें बता दूं कि INDIA गठबंधन दिल्ली में है यहां नहीं, यहां कांग्रेस, CPM INDIA गठबंधन न करें। TMC के खिलाफ एक भी वोट कांग्रेस को देना मतलब भाजपा को दो वोट देना। यहां और किसी पार्टी को वोट देना मतलब भाजपा को और शक्तिशाली करना है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार है जब यहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। तब भाजपा ने कश्मीर की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, अब गृह मंत्री कह रहे हैं कि पहले लोगों का दिल जीतेंगे फिर चुनाव लड़ेंगे। इसका मतलब है कि वे दिल नहीं जीत पाए और लोग उनसे ज्यादा नाराज हुए।

मणिपुर, इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद मतदान रोक दिया गया। मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया इसकी जानकारी इंफाल पूर्वी डीसी ने दी।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

अंडमान और निकोबार द्वीप के मुख्य सचिव केशव चंद्रा ने पोर्ट ब्लेयर में लोकसभा चुनाव के लिए किया मतदान।

लोकसभा चुनाव के लिए एक नव विवाहित जोड़े ने किया मतदान। दोनों मतदान करने के लिए बालाघाट मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय धीमर टोला पहुंचे।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम पहले चरण की चारों सीट जीत रहे हैं। लोग बढ़-चढ़ कर वोट डाल रहे हैं। मौजूदा सरकार से लोग गुस्से में हैं। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम आएंगे।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिहाज से संवेदनशील कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तीन संसदीय सीटों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गयीं। सूत्रों के मुताबिक टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मतदान के कुछ घंटे पहले चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और चुनाव एजेंटों पर हमलों संबंधी क्रमश: 80 तथा 39 शिकायतें दर्ज करायी गई है। दोपहर 12 बजे तक कूचबिहार में 33.68 प्रतिशत जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में क्रमश: 35.20 और 31.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बंगाल में कूच बिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया राय चौधरी ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि 'हिंसा हो रही है। मैंने अपना वोट दे दिया है। चुनाव आयोग सही से काम नहीं कर रहा है। लोगों को डराया जा रहा है। भाजपा और टीएमसी हिंसा में लिप्त हैं। कांग्रेस शांतिपूर्ण पार्टी है।'

केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि लोग लोग बूथ तक ना जा पाएं, इसका प्रयास TMC कर रही है। TMC की आंखों में हारने का डर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि लोग TMC के गुंडों का विरोध करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोग निश्चित रूप से हिंसा का जवाब अपने वोट के माध्यम से देंगे।

जयपुर में मतदान करने के बाद भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा कि "NDA के 400 पार, भाजपा के 370 और राजस्थान में मिशन 25 का माहौल भरोसे का है और ये देश के भविष्य का है। सभी को एक स्थायी सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि विजन वाली सरकार चाहिए। जिस सरकार ने काम किया, वो सरकार चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस अपनी ताकत पर राजस्थान की 25 सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ पा रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि "आज पहले चरण के लिए 13,588 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की कार्रवाई की गई। मॉक पोल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ। अभी तक सभी 13,588 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक राज्य का मतदान प्रतिशत लगभग 15% था और 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 30.46% है। कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।"

नागालैंड पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना ने किया मतदान।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि "यह लोकतंत्र का महोत्सव है और इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना सभी के लिए आवश्यक है और निश्चित रूप से लोग बड़े पैमाने पर मतदान करेंगे।"

राजस्थान में सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान हुआ।

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

मतदान करने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि "लोकतंत्र का महोत्सव शुरू हो चुका है। अभी-अभी मैंने, मेरी पत्नी, मेरी मां और मेरे परिवार ने मतदान किया। मैं जनता से अपील करता हूं कि मतदान करें। लोकतंत्र को मज़बूत करें, लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपनी हिस्सेदारी दर्ज़ करें।"

अभिनेता और MNM प्रमुख कमल हासन ने चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि "आज लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। मेरा सबसे निवेदन है कि सभी लोग बढ़-चढ़ कर इस महाउत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और सब लोग चुनाव में मतदान में आवश्य भाग लें। भ्रष्टाचार के खिलाफ, परिवारवाद के खिलाफ और तुष्टिकरण के खिलाफ आपका वोट होने वाला है। हम सब लोग सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, इस बात को मजबूती प्रदान करेंगे।"

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य विधानसभा चुनाव 2024 के लिए गंगटोक के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

आइजोल: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने अपना मतदान किया।

वोट डालने के बाद राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "हर व्यक्ति को मोदी जी पर भरोसा है, उनके काम पर भरोसा है, वे जो कहते हैं उस पर भरोसा है और उन्होंने उन्हें 10 साल तक देश की जनता की सेवा करते देखा है।

देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले है। इसको लेकर पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए देश के कुल 97 करोड़ वोटरों में से 16 करोड़ 63 लाख मतदाता वोट डालकर अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com