Lok Sabha Election 2024 : दूसरे चरण का मतदान शुरू, दोपहर 1 बजे तक में त्रिपुरा में 68.92% तक मतदान
Lok Sabha Election 2024 : दूसरे चरण का मतदान शुरू, दोपहर 1 बजे तक में त्रिपुरा में 68.92% तक मतदान

Lok Sabha Election 2024 : दूसरे चरण का मतदान शुरू, दोपहर 1 बजे तक में त्रिपुरा में 68.92% तक मतदान

लोकसभा चुनाव को लेकर सात चरणों में चुनाव होना है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो संपन्न हो चुका है। वहीं शुक्रवार की सुबह 7 बजे से 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है।

भागलपुर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: कविनगर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

मध्य प्रदेश के मऊगंज में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

++++++

रायगंज, उत्तर दिनाजपुर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

तिरुवनंतपुरम में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

असम के नागांव में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ, जिसके बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

भाजपा नेता उमा भारती ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

राजस्थान मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, हम पूरी तरह से आश्वस्त है कि राजस्थान में हमें 25 में से 25 सीटें मिलेंगी क्योंकि हाल ही में रही कांग्रेस सरकार ने जो तृष्टीकरण की राजनीति की। उन्होंने पेपर लीक करवाए और लूट मचाई और दूसरी तरफ मोदी की सरकार में हर क्षेत्र में विकास हुआ। तो लोग बीजेपी को ही वोट करेंगे।

अभिनेता शिव राजकुमार अपना वोट डालने के लिए बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में वोट डालने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा, आप देश में किसी भी स्थान पर क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। मैं हर बार जब भी चुनाव होता तो वोट डालने आता हूं। मैं यह कहना चाहूंगा कि आप अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए दोपहर 3 बजे तक के मतदान।असम 60.32% बिहार 44.24% छत्तीसगढ़ 63.32% जम्मू और कश्मीर 57.76% कर्नाटक 50.93% केरल 51.64% मध्य प्रदेश 46.50% महाराष्ट्र 43.01% मणिपुर 68.48% राजस्थान 50.27% त्रिपुरा 68.92% उत्तर प्रदेश 44.13% पश्चिम बंगाल 60.60%

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में वोट डालने के बाद भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा, मतदान करना आपका हक है, आपको आपकी पंसद की सरकार चुनने का हक है। मैं एक ही चीज़ बोलना चाहूंगा कि वोट डालें, अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दें।

राजस्थान के दूदू में उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने अपना वोट डाला।

अभिनेता दर्शन ने आज बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर में मतदान केंद्र पर मतदान किया।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक मतदान का आंकड़ा- असम 46.31% बिहार 33.80% छत्तीसगढ़ 53.09% जम्मू और कश्मीर 42.88% कर्नाटक 38.23% केरल 39.26% मध्य प्रदेश 38.96% महाराष्ट्र 31.77% मणिपुर 54.26% राजस्थान 40.39% त्रिपुरा 54.47% उत्तर प्रदेश 35.73% पश्चिम बंगाल 47.29%

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मद्देनजर इंफाल में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

कांग्रेस के अध्यक्ष और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अपना वोट डाला।

कर्नाटक के बेंगलुरु में अभिनेता यश ने होसाकेरेहल्ली मतदान केंद्र पर किया वोट।

अभिनेता किच्चा सुदीप ने कहा, बहुत सारे मुद्दे हैं। छोटे-छोटे मुद्दे भी हैं। मतदान एक आशा है, आश्वासन नहीं। अब अनुरोध इस बारे में नहीं होना चाहिए कि लोग आएं और मतदान करें। अनुरोध इस बात का होना चाहिए कि पार्टियों के राजनेता वोट लेने के बाद क्या कर रहे हैं।

RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देखा है, 10 साल के कार्यों को देखा है और वे उससे प्रभावित हुए हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी उसमें हम उनके साथ हैं।

बिहार के कटिहार में शादी के अगले दिन दुल्हन मतदान के लिए पहुंची।

नोएडा में ओपन हार्ट सर्जरी करवाने वाली 75 वर्षीय मरीज मतदान के लिए नोएडा के मतदान केंद्र पर एम्बुलेंस में पहुंचीं।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने मतदान किया।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक मतदान का आंकड़ा- असम 27.43% बिहार 21.68% छत्तीसगढ़ 35.47% जम्मू और कश्मीर 26.61% कर्नाटक 22.34% केरल 25.61% मध्य प्रदेश 28.15% महाराष्ट्र 18.83% मणिपुर 33.22% राजस्थान 26.84% त्रिपुरा 36.42% उत्तर प्रदेश 24.31% पश्चिम बंगाल 31.25%

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद वरिष्ठ नागरिकों ने लाल बहादुर शास्त्री सैनिक स्कूल में मतदान किया।

पश्चिम बंगाल में एक वरिष्ठ नागरिक को व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचाया गया।

केरल में ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने कहा, मुझे मतदान करके बहुत खुशी हो रही है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे आकर मतदान करें। जिनलोगों ने अब तक मतदान नहीं किया उनसे मैं कहना चाहूंगा कि संकोच न करें, आएं और मतदान करें।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

केरल में ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने किया मतदान।

केरल में फिल्म अभिनेता टोविनो थॉमस ने इरिंगलाकुडा गर्ल्स स्कूल में मतदान किया।

तिरुवनंतपुरम पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा, मतदान आम आदमी की शक्ति का प्रतीक है। मतदान करके हम लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं, सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें।

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा, मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं। क्योंकि मैंने क्षेत्र में एक छोर से दूसरे छोर तक सामंजस्य देखा है। जनता ने मुझे तीन चुनावों में वही उत्साह, समर्थन और सद्भावना दी है जो मुझे मिलने वाली है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं विजेता के रूप में सामने आऊंगा।

जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा (LOC) के पास स्थित अखनूर में लोगों ने मतदान किया।

अमरावती से कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े ने लाहेगांव (दरियापुर) मतदान केंद्र पर मतदान किया।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने नोएडा के मतदान केंद्र में मतदान किया।

अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने मतदान किया।

अजमेर में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा, मतदाताओं में बहुत उत्साह है। प्रत्येक मतदाता मतदान करना चाह रहे हैं, यह एक अच्छा संकेत है। जिस तरह का वातावरण बनाया जा रहा था कि देश में संविधान, लोकतंत्र खतरे में है, उन बातों को मतदाता मतदान करके जवाब दे रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस बार मतदान पिछली बार की तुलना में अधिक होगा।

उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने मतदान किया।

कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने मतदान किया।

महाराष्ट्रा के अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा, आप मेरा चेहरा देख सकते हैं। वो खुशी, आकर्षण और सकारात्मकता मैंने हमेशा जारी रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसे लेकर मेरे अंदर भी सकारात्मकता है।

केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने मतदान किया।

महाराष्ट्र के नांदेड़, भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने मतदान किया।

महाराष्ट्र के अमरावती के बेलोरा मतदान केंद्र पर एक दूल्हे ने मतदान किया।

तिरुवनंतपुरम: पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी ने मतदान किया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मतदान किया।

उखरुल आउटर मणिपुर में एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता ने मतदान किया। बाहरी मणिपुर सीट के तहत 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज दूसरे चरण में मतदान हो रहा है।

लोकसभा चुनाव को लेकर सात चरणों में चुनाव होना है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो संपन्न हो चुका है। वहीं शुक्रवार की सुबह 7 बजे से 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com