Lok Sabha Election 6th phase: 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान हुआ संपन्न, बंगाल में 78%; दिल्ली और यूपी-बिहार में 50 फीसदी के पार
Lok Sabha Election 6th phase: 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान हुआ संपन्न, बंगाल में 78%; दिल्ली और यूपी-बिहार में 50 फीसदी के पार

Lok Sabha Election 6th phase: 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान हुआ संपन्न, बंगाल में 78%; दिल्ली और यूपी-बिहार में 50 फीसदी के पार

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) और VVPAT मशीन को सील किया।

बिहार: लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) और VVPAT मशीन को सील किया।

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) और VVPAT मशीन को सील किया।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने परिवार के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान किया।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान किया।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा, आज मैंने वोट डालकर एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य का पालन किया है। ये हर एक नागरिक का बहुत बड़ा कर्तव्य है।

केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, लोकतंत्र के महायज्ञ में हमने भी थोड़ी आहुति डाली और एक नागरिक के नाते हमने आज अपने कर्तव्य को पूरा किया। इस बार ओडिशा से 21 की 21 लोकसभा सीटें भाजपा के पक्ष में जाएंगी। मैं भुवनेश्वर में मतदान करके बहुत प्रसन्न हूं और इस बार हमारे राज्य में भी परिवर्तन होगा।

पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, TMC जहां-जहां हार रही है वहां वे हिंसक होकर आक्रमण कर रहे हैं। वह मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, हमारे उम्मीदवार वहां गए और इसका प्रतिवाद किया। मतदान ठीक से हो रहा है।

छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान हुआ। बिहार- 45.21% हरियाणा- 46.26% जम्मू-कश्मीर- 44.41% झारखंड- 54.34% दिल्ली- 44.58% ओडिशा- 48.44% उत्तर प्रदेश-43.95% पश्चिम बंगाल- 70.19%

कांग्रेस नेता अजय माकन ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।

भाजपा नेता वरुण गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।

केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने मतदान किया।

छठे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान हुआ। बिहार- 36.48% हरियाणा- 36.48% जम्मू और कश्मीर- 35.22% झारखंड- 42.54% दिल्ली- 34.37% ओडिशा- 35.69% उत्तर प्रदेश-37.23% पश्चिम बंगाल- 54.80%

ओडिशा में राज्य विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 35.69% मतदान हुआ।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, लोग कांग्रेस और गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। लोग विकल्प देख रहे हैं। लोगों ने इनकी(भाजपा) हक़ीकत जान ली है। हरियाणा में बेरोज़गारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है।

सोनीपत (हरियाणा): पहलवान योगेश्वर दत्त ने बैंसवाल गांव में वोट डाला।

भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया मतदान।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने वोट डालने के बाद कहा, "लोगों का पूरा आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। बड़े बहुमत से रोहतक लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। रोहतक ही नहीं हरियाणा की सभी 10 सीटों पर INDIA गठबंधन जीत के लिए आगे बढ़ चुका है। हरियाणा के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा वोट डालने सांघी गांव के मतदान केंद्र चौधरी मातूराम सामुदायिक केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा, कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है।

उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि मतदान जरूर करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका का निर्वाहन करते हुए मतदान करें। लोग तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी को देश की बागडोर देने का मन बना चुके हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मतदान किया।

छठे चरण के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 25.76% मतदान दर्ज किया गया। बिहार- 23.67% हरियाणा- 22.09% जम्मू और कश्मीर- 23.11% झारखंड- 27.80% दिल्ली- 21.69% ओडिशा- 21.30% उत्तर प्रदेश-27.06% पश्चिम बंगाल- 36.88%।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, मताधिकार दायित्व भी है और ताकत भी है। भारत विश्व का सबसे ज्वलंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है।

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, आज लोकतंत्र का बहुत महत्वपूर्ण दिवस है मैं सबसे अपील करती हूं बाहर आकर अपना मतदान करें। खासकर मैं महिलाओं से अपील करती हूं कि वो अपना बहुकिमती वोट जरूर डालें। इस देश में महिलाओं की भागिदारी राजनीति में बहुत जरूरी है।

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अपना मतदान किया।

चरखी दादरी, हरियाणा लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पूर्व पहलवान महावीर फोगाट और भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने मतदान किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने वोट डालने के बाद कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। मैं सभी युवाओं से संविधान बचाने और सकारात्मक बदलाव के लिए वोट करने का अनुरोध करता हूं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं। लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं... लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा

ओडिशा: लोकसभा चुनाव के छठे चरण और ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।

ओडिशा: #LokSabhaElections2024 के छठे चरण और ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर लोकसभा के लिए अपना वोट डाला।

दिल्ली: मतदान करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, मैं चाहता हूं कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए, विकसित भारत के लिए, हर देशवासी अपने मत का प्रयोग करें।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, भाजपा के जितने भी नेता हैं वे इधर उधर की बातें करते हैं। मुख्य मुद्दे जैसे बेरोजगारी महंगाई के बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है। लोग ऊब चुके हैं।

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने अपना मतदान किया।

दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने एक मतदान केंद्र पर के लिए अपना वोट डाला।

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल): भाजपा उम्मीदवार सुभाष सरकार ने मतदान किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि वोट जरूर डालें, अपने मत के अधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। मैं समझता हूं कि भारी संख्या में लोग तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खलाफ वोट डाल रहे हैं।

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने वोट डाला।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, वोट डालना लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व पर हमारा अधिकार भी है और हमारा कर्त्तव्य भी है। मैं फूलपुर लोकसभा का मतदाता भी हूं इसलिए मैं अपने परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। मैं सबसे अपील करता हूं कि सभी मतदान करने जरूर जाएं।

मतदान करने के बाद दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, मैंने मतदान किया है और मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि मतदान जरूर करें। संविधान और लोकतंत्र की मजबूती हमारे मतदान में है। यह अवसर 5 साल में एक बार आता है इसलिए देश के भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

छठे चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.82% मतदान दर्ज किया गया। बिहार- 9.66% हरियाणा- 8.31% जम्मू और कश्मीर- 8.89% झारखंड- 11.74% दिल्ली- 8.94% ओडिशा- 7.43% उत्तर प्रदेश-12.33 पश्चिम बंगाल- 16.54%

CEC राजीव कुमार ने बताया, ये मेरे लिए बहुत ही गर्वपूर्ण विषय है। मेरे पिता 95 साल के हैं। उन्होंने आज मतदान किया। हमारे परिवार के 3 पीढ़ी ने आज एक साथ मतदान किया। हर वोटर को जरूर वोट डालना चाहिए।

रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने सरकारी मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल छावनी बूथ नंबर-71 पर अपना वोट डाला।

दिल्ली की केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा, मैं सबसे आग्रह करना चाहती हूं कि वोट जरूर करें। फिर एक बार हमारी सरकार बनने वाली है।

हरियाणा में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में अपना मतदान किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया मतदान।

हरियाणा में मतदान करने के बाद हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें। यह लोकतंत्र का महापर्व बहुत महत्वपूर्ण है।

छठे चरण और ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5टी अध्यक्ष और BJD नेता वीके पांडियन ने अपना मतदान किया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, मैं समझता हूं कि कांग्रेस ने जिस प्रत्याशी का चयन किया उसमें कांग्रेस ने अपना बड़ा ही वीभत्स रूप दिखाया है। मुझे लगता है कि जो कांग्रेस के पारंपरिक वोटर होंगे वे भी आज उनको वोट नहीं देंगे।

भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल उनकी पत्नी के साथ कुरूक्षेत्र में वोट डालने पहुंचे।

मतदान करने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, मैं अभी वोट डालकर आई हूं। मैं दिल्ली के सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे आएं और अपना वोट डालें।

लोक सभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान जारी है। वीडियो बसुली बोर्ड प्राइमरी स्कूल, मतदान केंद्र-279 से है।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com