Loksabha Election 7th fase: 8 राज्यों की 57 सीटों पर चल रहा मतदान, सीएम योगी ने डाला वोट
Loksabha Election 7th fase: 8 राज्यों की 57 सीटों पर चल रहा मतदान, सीएम योगी ने डाला वोट

Loksabha Election 7th fase: 8 राज्यों की 57 सीटों पर चल रहा मतदान, सीएम योगी ने डाला वोट

लोकसभा इलेक्शन के 7वें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान चल रहा है। जिसमें पीएम मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी भी शामिल है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने LokSabhaElections2024 के अंतिम चरण में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है।

मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की।

चुनाव के सातवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68% मतदान हुआ। बिहार 42.95% चंडीगढ़ 52.61% हिमाचल प्रदेश 58.41% झारखंड 60.14% ओडिशा 49.77% पंजाब 46.38% उत्तर प्रदेश 46.83% पश्चिम बंगाल 58.46%

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC नेता कुणाल घोष ने अंतिम चरण में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

घाटाल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार व मौजूदा सांसद और टॉलीवुड अभिनेता देव(दीपक अधिकारी) कोलकाता में अपना वोट डाला।

पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने अंतिम चरण में अपनी मां के साथ वोट डाला।

उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: मतदान करने के बाद हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा, "बहुत लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। भाजपा 30 से ज्यादा सीटें जीतेगी।"

आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने अंतिम चरण में वोट डाला।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "सातवें चरण में अच्छा मतदान हो रहा है। लोग विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मतदान कर रहे हैं।"

TMC सांसद और आसनसोल से उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "इस बार मुद्दा vs मोदी है...इस बार INDIA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा। 400 दूर की बात है अबकी बार भाजपा 150-200 भी नहीं कर पाएगी

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान हुआ। बिहार 35.65% चंडीगढ़ 40.14% हिमाचल प्रदेश 48.63% झारखंड 46.80% ओडिशा 37.64% पंजाब 37.80% उत्तर प्रदेश 39.31% पश्चिम बंगाल 45.07%

उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने अंतिम चरण में गोरखपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, हमारे एक वोट की ताकत है जिसकी वजह से आज भारत पूरी दुनिया में शक्तिशाली बना है। सब जानते हैं कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो मतदान करके ही हम बना सकते हैं।

सातवें चरण में 11 बजे तक 26.30% मतदान हुआ।

भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने वोट डाला।

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ के एक मतदान केंद्र से वोट डाला।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने अपना वोट डाला।

भाजपा सांसद किरण खेर ने अपना वोट डाला।

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता नुसरत जहां ने मतदान किया।

मतदान करने के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, "इनके(भाजपा) 10 साल के शासन में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ा है...लोगों के दिल में काफी रोष है और लोग चाहते हैं कि एक ऐसी सरकार बने जो देश और प्रदेश को भी विकास की ओर ले जाए।

बठिंडा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "आज अंतिम चरण का मतदान है। मैं देश और खास तौर पर पंजाब के लोगों से मतदान की अपील करती हूं। काम के आधार पर वोट डालें...उनके लिए वोट करें जो अपने वादों पर खरे उतरे हैं।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गांव पंजकोसी में अपना वोट डाला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गांव पंजकोसी में अपना वोट डाला।

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पत्नी और बठिंडा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल और परिवार के साथ वोट डाली।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पत्नी और बठिंडा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल और परिवार के साथ वोट डाली।

पीएम मोदी की बनारस और अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर सीट पर देश की नजर है' वाले सवाल पर डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने कहा, बनारस में जिस तरीके से लोकतंत्र का गला घोंटा गया। उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया।

भारतीय सेना के जवान फिरोजपुर कैंट के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा के अंतिम चरण में वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं।

पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने वोट डाला।

RJD नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पटना के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने कहा, "आज की 57 सीटें भाजपा जीत रही है। अभी हमारा आंकड़ा करीब 360 के आसपास था 57 जुड़ और जाएगी तो 411-417 हो जाएगा। यहां का चुनाव एक तरफा है, झारखंड में सबसे ज्यादा वोट से यदि कोई लोकसभा सीट जीती जाएगी।

पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने वोट डाला।

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, मैंने मतदान कर दिया है। आप सभी भी जल्द से जल्द मतदान करके अपना योगदान दें। दुनिया उम्मीद भरी नजरों से भारत की तरफ देख रही है। विकसित भारत बनाना है। हम सभी को अपना योगदान करना है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी सीट से उम्मीदवार अजय राय ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी सीट से उम्मीदवार अजय राय ने #LokSabhaElections2024 के सातवें चरण में मतदान किया।

सरकाघाट, मंडी (हिमाचल प्रदेश): मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया। कांग्रेस ने इस सीट से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है।

सरकाघाट, मंडी (हिमाचल प्रदेश): मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने #LokSabhaElections2024 के अंतिम चरण में मतदान किया। कांग्रेस ने इस सीट से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "आम आदमी पार्टी और भाजपा झूठा प्रचार कर रहे हैं।

सरकाघाट, मंडी (हिमाचल प्रदेश): मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया। कांग्रेस ने इस सीट से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है।

हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर नेे सातवें चरण में हमीरपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। कांग्रेस ने हमीरपुर लोकसभा सीट से सतपाल सिंह रायजादा को मैदान में उतारा है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गया लोकसभा सीट से HAM के उम्मीदवार जीतन राम मांझी और उनके बेटे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने किया मतदान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गया लोकसभा सीट से HAM के उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने कहा, "जनतंत्र में मतदान बहुत बड़ा पर्व होता है। सभी को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान जरूर करना चाहिए मैंने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है।"

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, चुनाव केंद्र पर भारी उत्साह है। ये उत्साह दिखाता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोग फिर एक बार अच्छी सरकार को चुनने के लिए वोट कर रहे हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए उनका सहयोग और वोट जरुरी है।

गोरखपुर में वोट डालने के बाद हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, आज हमने मतदान किया है। सभी लोगों को मतदान करना चाहिए। विकास करने वाली सरकार आए इसके लिए सभी को मतदान करना चाहिए।

हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर के पिता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा, "लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी से अपील है कि मतदान करें। निश्चित तौर पर हिमाचल में 4 की 4 लोकसभा सीटें भाजपा जीतने जा रही है और बड़े

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान।

भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में मतदान किया।

पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी ने बूथ नंबर-125 पर वोट डाला।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और मतदान करें। मैं चाहता हूं जालंधर में सबसे ज्यादा पोलिंग हो। हर जगह पोलिंग होनी चाहिए क्योंकि ये हमारे पास मौका है कि हम ऐसी सरकार चुनें जो जनता के प्रति काम कर

भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला।

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सारण लोकसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने किया मतदान।

दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट से CPI(M) उम्मीदवार सायरा शाह हलीम ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी यहां हिंसा को बढ़ावा दे रही है। जनता इसका जवाब देगी। हम तुरंत चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे। जनता हमारे साथ है, जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।"

लोकसभा इलेक्शन के 7वें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान चल रहा है। जिसमें पीएम मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी भी शामिल है।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com