Loksabha Election 2024: पहले चरण में 102 सीटों पर डले वोट, जानें कहां-कितना हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं।
Loksabha Election 2024: पहले चरण में 102 सीटों पर डले वोट, जानें कहां-कितना हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ । 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए वोटिंग हुई। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी 5, महाराष्ट्र की 5, असम और बिहार की 4-4, पश्चिम बंगाल की 3, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 102 सीटों पर कुल 59.7% मतदान दर्ज किया गया है। आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा बंगाल की जलपाईगुड़ी में 79.33% वोटिंग हुई है। वहीं बिहार के नबादा सीट पर सबसे कम 40.2% लोगों ने वोटिंग की है।

राज्यवार मतदान के आंकड़े

उत्तर प्रदेश

पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों में पर मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक सहारनपुर सीट पर सबसे ज्यादा 63.29% और रामपुर सीट पर सबसे कम 52.42% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से सहारनपुर में सबसे ज्यादा 70.87% और में सबसे कम रामपुर लोकसभा सीट पर 63.19% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में तीन पर भाजपा और बसपा और दो पर सपा को जीत मिली थी।

उत्तराखंड

पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों में पर मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर सबसे ज्यादा 59.36% और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम 44.43% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से हरिद्वार में सबसे ज्यादा 69.18% और अल्मोड़ा में सबसे कम अल्मोड़ा 52.31% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में सभी पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।

मध्य प्रदेश

पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें मध्य प्रदेश की छह सीटें शामिल हैं। शाम पांच बजे तक छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 73.85% और सीधी सीट पर सबसे कम 51.24% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा 82.42% और जबलपुर में सबसे कम 69.46% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इनमें से पांच सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

राजस्थान

पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें राजस्थान की 12 सीटें शामिल हैं। शाम पांच बजे तक गंगानगर सीट पर सबसे ज्यादा 60.29% और करौली धौलपुर सीट पर सबसे कम 42.53% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से गंगानगर में सबसे ज्यादा 74.77% और करौली धौलपुर में सबसे कम 55.18% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इन 12 सीटों में से 11 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जीती थी। 2019 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनिवाल भाजपा के समर्थन से मैदान में उतरे और जीते थे। इस बार बेनिवाल को कांग्रेस का समर्थन है।

बिहार

पहले चरण में जिन 102 सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें बिहार की चार सीटें शामिल हैं। शाम पांच बजे तक औरंगाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 49.95% और नबादा सीट पर सबसे कम 40.2% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से गया में सबसे ज्यादा 56.18% और नबादा में सबसे कम 49.73% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इनमें से दो सीट पर लोजपा और एक-एक सीट पर भाजपा और जदयू ने जीत दर्ज की थी।

अन्य राज्यों में क्या हाल

इसके अलावा पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, महाराष्ट्र की पांच, असम की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

2019 में तमिलनाडु की 39 सीटों में से 38 पर डीएमके और उसके सहयोगियों को जीत मिली थी। इनमें से 24 सीटें डीएमके ने जीती थी। एक अन्य सीट एआईडीएमके जीती थी। महाराष्ट्र की जिन पांच सीटों में से तीन पर भाजपा और एक-एक पर शिवसेना और कांग्रेस को जीत मिली थी। असम की चार सीटों में से तीन पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में पश्चिम बंगाल की सभी तीन सीटें भाजपा जीती थी। मणिपुर की दो सीटों में से एक पर भाजपा और एक पर नगा पीपुल्स फ्रंट को जीत मिली थी। 2019 में अरुणाचल प्रदेश दोनों सीटें भाजपा जीती थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की एक सीट पर कांग्रेस, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट और त्रिपुरा की एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

पिछली बार 102 सीटों पर कितना मतदान हुआ था?

2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों पर कुल 69.96% मतदान हुआ था। इन सीटों में सबसे ज्यादा मतदान अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पूर्व सीट पर हुआ था। यहां के 87.03% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार की नवादा सीट पर हुआ था। यहां के महज 49.73% मतदाताओं ने वोट डाला था।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com