सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसा रहा गैंग: अश्लील वीडियो बनाकर यू ब्लेकमेल कर रहे

देश में एक ऐसी गैंग काम कर रही है जो सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों से पहले दोस्ती करती है। लड़कियों को विश्वास में लेकर उनसे वीडियो कॉल करने के बाद उनके अश्लील फोटो और वीडियो रिकोर्ड कर लेते है। फिर लड़कियों को ब्लेकमेल करने का काम शुरु होता है।
सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसा रहा गैंग: अश्लील वीडियो बनाकर यू ब्लेकमेल कर रहे

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए है। यह अच्छा भी है क्योकिं इसे माध्यम से घर और परिवार से दूर रहने वाले अपने लोगों से आसानी से जुड़ सकते हैं।

लेकिन देश का युवा तो ज्यादातर अपना समय सोशल मीडिया पर ही बर्बाद करने लग गया हैं। आज के समय में सोशल मीडिया पर लोग नए दोस्त बनाने से लेकर रिश्ते बनाने तक भी आते हैं। लेकिन सोशल मीडिया सिर्फ अपनों से जुड़ने और मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि साइबर फ्रॉड के लिए भी है।

इसी तरह से ब्लेकमेल करने के चलते एक लड़की ने झारखंड में सुसाइड कर लिया था।
इसी तरह से ब्लेकमेल करने के चलते एक लड़की ने झारखंड में सुसाइड कर लिया था।

एक मामले से समझिए पूरी बात

एक मामला झारखंड के गिरिडीह से सामने आया है, जहां एक युवती ने सोशल मीडिया पर युवक द्वारा उसकी तस्वीर वायरल करने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मामला खुखरा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, एक युवक ने लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

इस तस्वीर में युवती युवक के साथ नजर आ रही थी। तस्वीर देखकर लड़की आहत हो गई और आत्महत्या कर ली। मृतक की बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन ने लड़के को सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करने से मना किया था। इसके बावजूद उसने लड़की के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

सोशल मीडिया के जरिए किया जा रहा ब्लैकमेल

आपको बता दें कि देश में इस तरह के कई मामलें सामने आए है। जिसमे लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो मांगकर या उनको विश्वास में लेकर उनके साथ सेक्स चेट करके उनका वीडियो रिकॉर्ड करके लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है।

अपराधियों द्वारा लड़कियों को डरा-धमका कर मोटी रकम भी वसूली जाती है। इस तरह की गैंग फेसबुक के जरिए महिलाओं से दोस्ती बढाती है और ब्लैकमेल कर पैसे वसूल करता है। वहीं दूसरी ओर डर और शर्म के मारे महिलाएं न तो पुलिस में शिकायत दर्ज करा रही हैं और न ही अपने परिजनों को इसकी सूचना दे रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से महिलाओं को ब्लैकमेल करने की खबरें आ रही हैं।

जानिए कैसे किया जा रहा है ब्लैकमेल

ब्लैकमेल का शिकार हुई महिलाओं से मिली जानकारी के मुताबिक साइबर अपराधियों ने एंडी जोनास, ल्यूकस, म्यूलेर, डॉ माइको, फिलिप, लुइस, लैरी जैसे विदेशी नामों से फेसबुक अकाउंट बनाए हुए हैं।

इसी नाम से वे फेसबुक पर महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं और फिर बात करने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिसके बाद शातिर अपराधी महिलाओं से प्राइवेट फोटो और वीडियो की मांग करते हैं। इसके साथ ही वीडियो कॉल कर महिलाओं को अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने के लिए कहा जाता है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com