प्रयागराज में बड़ा हादसा: मकान का छज्‍जा गिरा, मलबे में दबकर 5 की मौत, 9 घायल

प्रयागराज के मुट्ठीगंज मोहल्‍ले में मंगलवार दोपहर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान की दूसरी मंजिल का छज्‍जा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से 5 लोगों के मौत की सूचना है। वहीं 9 लोग घायल हो गए।
प्रयागराज में बड़ा हादसा: मकान का छज्‍जा गिरा, मलबे में दबकर 5 की मौत, 9 घायल

प्रयागराज में मुट्ठीगंज के हटिया पुलिस चौकी के सामने मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे जर्जर मकान का बारजा गिर गया। मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए।

हटिया पुलिस चौकी के सामने ठाकुर द्वारा ट्रस्ट के मकान में वर्षों से चार परिवार रहते हैं। ऊपर के हिस्से में लोग रहते हैं और नीचे छह दुकानें हैं। जिसमें चाय-नाश्ता, पान, कचौड़ी, साइकिल मरम्मत और सैलून की दुकान शामिल है। मंगलवार दोपहर लगभग 1.10 बजे वर्षा शुरू हुई तो लोग मकान में बने बारजे के नीचे खड़े हो गए। करीब 1:45 बजे अचानक बारजा भरभरा कर नीचे गिर गया। 14 लोग इसके नीचे दब गए। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मलबे को हटाने लगे। कुछ ही देर में पुलिस, अग्निशमन दल, एसडीआरएफ की टीम पहुंची और फिर मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

मौके पर ही एक ही मौत हो गई थी, जबकि चार ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। नौ लोगों को भर्ती कराया गया। इसमें पांच का एसआरएन और चार का रामबाग स्थित जीवन ज्योति हास्पिटल में इलाज चल रहा है। लगभग तीन बजे डीएम संजय खत्री, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। राहत बचाव कार्य और तेज हुआ। जेसीबी मंगवाकर मलबे को हटवाया गया। घटनास्थल के बाद अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया।

पूरा घर गिरने का डर बना रहा

मकान की जर्जर स्थिति को देखते हुए मददगारों में भी डर बना हुआ था। लोगों को डर था कि कहीं पूरा घर न गिर पड़े और मदद के दौरान वह भी घायल हो जाए। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बचाने का प्रयास शुरू हुआ तो तीन लोगों को जिंदा हालात में मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि 5 अन्य लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

ये हैं मृतकों और घायलों के नाम

सुशील कुमार गुप्ता (40) पुत्र विश्वनाथ गुप्ता निवासी आर्य नगर मुट्ठीगंज। राजेंद्र पटेल (51) नीरज केसरवानी (32) पुत्र मोतीलाल केसरवानी निवासी पंचायती अखाड़ा मुट्ठीगंज। नसीरुद्दीन उर्फ सलमान (57) निवासी पिपरी थाना सरायममरेज, एक अज्ञात व्यक्ति 45 साल की मौत हो गई। जबकि ओम प्रकाश (40), सूर्यपाल (30), विनोद बिंद (45), अनीश, एक अज्ञात घायल हो गए। शेष घायलों के नामों का पता नहीं चल सका है।

प्रयागराज में बड़ा हादसा: मकान का छज्‍जा गिरा, मलबे में दबकर 5 की मौत, 9 घायल
भारत-बांग्लादेश के बीच हुए 7 MOU, पीएम मोदी बोले- 'नई ऊंचाइयां छुएंगे दोनों देशों के संबंध'

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com