Padma Awards 2022: नीरज चोपड़ा, कल्याण सिहं सहित इन बड़ी हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार के लिए नामित लोगों को Padma Awards 2022 से पुरस्कृत किया।
सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश की कई बड़ी हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।
सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश की कई बड़ी हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।image credit - google

सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार के लिए नामित लोगों को Padma Awards 2022 से पुरस्कृत किया। सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों के वितरण की घोषणा की थी। सोमवार को राष्ट्रपती भवन में इन पुरस्कारों का वितरण समारोह किया गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी शामिल हुए। यह पुरस्कार वितरण का दूसरा समारोह है जिसमें देश के कई जाने माने प्रतिष्ठित लोगों को पद्म पुरस्कार से स्म्मानित किया गया। बता दें कि इससे पहले नागरिक पुरस्कार वितरण समारोह 21 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ था जिस दौरान 54 शख्सियतों को पद्म पुरस्कार से नवाज़ा गया था।

सोनू निगम, नीरज चोपड़ा सहित इन लोगों को मिला पद्मश्री पुरस्कार

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को स्वर्ण पदक जिताने वाले नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल के लिए सुमित अंतिल, कला के क्षेत्र में श्रीमती ललिता वकील, चिकित्सा के लिए श्रीगुरु डॉ बालाजी तांबे (मरणोपरांत), अध्यात्मवाद के लिए सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य, साहित्य और शिक्षा के लिए डॉ शैबल गुप्ता (मरणोपरांत) सहित कई बड़ी हस्तियों को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

विक्टर बनर्जी सहित ये लोग हुए पद्म भूषण से सम्मानित

पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में अभिनेता विक्टर बनर्जी और भारत बायोटेक के चेयरमेन कृष्णा मूर्ति एला और को-फाउंडर सुचित्रा कृष्णा एला शामिल हैं। इसके अलावा आचार्य वशिष्ठ त्रिपाठी, डॉ प्रतिभा राय, डॉ संजय राजाराम (मरणोपरांत), को भी यह सम्मान मिला।

कल्याण सिंह को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण

पुरस्कार वितरण के दूसरे समारोह के दौरान कल्याण सिंह को (मरणोपरांत) पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल रहे है। वे 1992 में बाबरी घटना के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। इसके अलावा कला के क्षेत्र में डॉ प्रभा अत्रे को भी पद्म विभूषण सम्मान मिला।

तीन श्रेणियों में दिये जाते है पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है। जिसमे पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। बता दें कि भारत में सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ है। इसके बाद पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री बड़े पुरस्कार हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com