ओलंपियन नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल,राजस्थान की गौरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, साथ ही 384 लोग वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित

इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, 4 उत्तम युद्ध सेवा पदक, 53 अति विशिष्ट सेवा पदक, 13 युद्ध सेवा पदक शामिल हैं। उनके साथ 122 विशिष्ट सेवा मेडल भी दिए जाएंगे
ओलंपियन नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल,राजस्थान की गौरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, साथ ही 384 लोग वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित

ओलंपियन नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल,राजस्थान की गौरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, साथ ही 384 लोग वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले गोल्ड मेडल विजेता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को अब परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जाएगा। वह सेना की 4 राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में सूबेदार हैं। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा नीरज चोपड़ा सहित 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, 4 उत्तम युद्ध सेवा पदक, 53 अति विशिष्ट सेवा पदक, 13 युद्ध सेवा पदक शामिल हैं। उनके साथ 122 विशिष्ट सेवा मेडल भी दिए जाएंगे।

51 लोगों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित
जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के तहत 2021 के लिए 51 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 6 लोगों को सर्वश्रेष्ठ रक्षा पदक, 16 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 को जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा। 5 लोगों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो अपनी जान की बाजी लगाकर दूसरों की जान बचाते हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप डायमंड लीग की तैयारी

नीरज चोपड़ा ने यूएसए में ट्रेनिंग शुरू कर दी है क्योंकि वह आगे के सीजन की तैयारी कर रहे हैं। नीरज वर्ल्ड चैंपियनशिप डायमंड लीग में मुकाबला करेंगे। इसके अलावा नीरज 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में अपने खिताब को बचाने की कोशिश करेंगे।

सुबह 10.30 बजे परेड

26 जनवरी के कार्यक्रम की कल सुबह 10.30 बजे परेड शुरू हो सकती है, पहले यह परेड सुबह 10 बजे शुरू होती थी। लेकिन इस साल कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। साथ ही बताया गया है कि इस बार एरियल शो पर खास फोकस किया गया है । वायुसेना की ताकत को लेकर पूरा देश अलग तरह से महसूस करने वाला है।

<div class="paragraphs"><p>ओलंपियन नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल,राजस्थान की गौरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, साथ ही 384 लोग वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित</p></div>
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी, चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर, 30 हजार जवान तैनात, विजय चौक से लाल किला छावनी में तब्दील

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com