Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 पर नेताओं के बयान सुन लोग हुए हैरान, ममता बनर्जी समेत इन लोगों ने दिया अपने अधूरे ज्ञान का परिचय

Chandrayaan 3: भारत के चाँद मिशन चंद्रयान 3 की बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चाँद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हो चुकी है। भारत ने यह कारनामा करने वाला चौथा देश बन चूका है। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चाँद पर जा चुकें हैं।
चंद्रयान 3 पर नेताओं के बयान सुन लोग हुए हैरान
चंद्रयान 3 पर नेताओं के बयान सुन लोग हुए हैरानImage Credit - Image Independence

Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल रीजन में सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। इसको लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

विश्व भर से ISRO को ढेर साड़ी बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच कुछ नेताओं के चंद्रयान 3 पर बयान सुनने को मिल रहें हैं जिसने सभी लोगों को हैरान कर दिया है।

जैसे नीतीश कुमार से जब चंद्रयान के विषय में सवाल किया गया तो वह इससे बिलकुल अज्ञान नजर आये।

चंद्रयान-3 पर ममता को याद आया बॉलीवुड

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद प. बंगाल की CM ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जिसमे वह अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा का जिक्र कर रहीं थी और कह रहीं थी कि जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचे थे तब उस समय की मौजूदा पीएम इंदिरा गांधी ने उनसे बात की थी।

लेकिन वह अपने भाषण में राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन का नाम लेते हुए नजर आयीं जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया।

अब सोशल मीडिया पर यूजर इस वीडियो पर मज़ेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिख रहे हैं वाह दीदी! वाह

राजभर तो ममता से भी आगे निकले

मीडिया में चर्चा का विषय बने रहने वाले सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर तो ममता से भी आगे निकले, राजभर ने कहा हम तो इसरो के उन सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हैं जो दिन प्रतिदिन एक नई खोज करते हैं।

यहाँ तक तो सब ठीक था लेकिन फिर नेता जी बोले जब कल चंद्रयान वापस धरती पर आएगा तो हम सभी को उसका स्वागत करना चाइये

अब नेता जी को कौन समझाए कि चंद्रयान 3 चाँद पर गया है न कि जहूराबाद के किसी मॉल में।

गहलोत के मंत्री ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना गजब का कांफिडेंस और जानकारी रखते हैं इसी जानकारी के बल पर उन्होंने चंद्रयान 3 पर एक बयान दिया है कहा कि चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग होने पर मैं सभी यात्रियों को सलाम करता हूँ और सभी को बधाई देता हूँ।

इस बयान से यह लगता है कि मंत्री जी को चंद्रयान 3 में शायद राजस्थान की बस दिखाई दे रही है तभी सभी यात्रियों को सलाम करते हुए नजर आ रहे हैं।

खैर छोड़ो नेता जी कांग्रेस से सबंध रखते हैं और कांग्रेस का तो इतिहास ही है बेतुके बयान देना।

चंद्रयान 3 पर नेताओं के बयान सुन लोग हुए हैरान
Chandrayaan-3 Landing: ISRO ने रचा इतिहास, भारत का हुआ चाँद; पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com