
National Space Day: 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद पूरा देश उत्सव मानते हुए नजर आया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर भारत की विजय के बाद 23 अगस्त के दिन "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस" के रूप में मानाने का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जब भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर अपना तिरंगा फहराया, यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज हो गया है।
इसलिए हमने यह निर्णय लिया है कि प्रति वर्ष इस दिन पूरा भारत राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाएगा।"
अपनी विदेशी यात्राएं खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को भारत लौट आए हैं। विदेश से वापस आने के बाद वह सीधे बेंगलुरु पहुंचे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को सलाम किया और चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने के लिए उन्हें बधाई दी ।
उन्होने कहा कि, "आपने जो हासिल किया है वह नागरिकों को पता होना चाहिए। यह यात्रा आसान नहीं थी और वैज्ञानिकों को चंद्रयान की सफल लैंडिंग करने के लिए कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन वैज्ञानिकों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।"
पीएम मोदी ने विज्ञान लिए भारत की युवा पीढ़ी के उत्साह के बारे में कहा कि उन्होंने इस बात पर गौर किया कि चंद्रयान मिशन की सफलता और गगनयान की तैयारियों ने देश में एक नई भावना पैदा की है।
पीएम मोदी ने कहा, "आज जब मैं देखता हूं कि भारत के युवा विज्ञान के लिए ऊर्जा से भरे हुए हैं, तो यह हमारे देश की उपलब्धियों का प्रमाण है। इसरो वैज्ञानिकों ने हमारे बच्चों में महत्वाकांक्षा के बीज बोए हैं। वह बड़े होकर वटवृक्ष बनेंगे, नींव बनाएंगे एक विकसित भारत का।"