लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के 8 राज्यों की 49 सीट पर हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल में 73% पड़ा वोट
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के 8 राज्यों की 49 सीट पर हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल में 73% पड़ा वोट

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के 8 राज्यों की 49 सीट पर हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल में 73% पड़ा वोट

देश में सात चरणों में कराए जा रहे लोकसभा चुनावों के तहत आज 5वें चरण को लेकर मतदान हुआ। इस चरण में 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए।

पांचवें चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक 56.68% मतदान हुआ। बिहार- 52.35% जम्मू और कश्मीर- 54.21% झारखंड- 61.90% लद्दाख-67.15% महाराष्ट्र- 48.66% ओडिशा- 60.55% उत्तर प्रदेश-55.80 पश्चिम बंगाल- 73.00%

हुगली में पांचवें चरण के लिए मतदान संपन्न होने के बाद रिशरा हाई स्कूल, बूथ संख्या 191 में EVM को सील किया जा रहा है।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान करने पहुंची।

अभिनेता सलमान खान लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान करने पहुंचे।

अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान किया।

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान किया।

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान किया।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान किया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ मतदान करने पहुंचे।

अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान किया।

हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने एक मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

अभिनेता शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

महाराष्ट्र में पांचवें चरण के चुनाव में 13 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक 38.77% मतदान दर्ज किया गया। डिंडौरी- 45.95% पालघर- 42.48% मुंबई उत्तर पश्चिम- 39.91% ठाणे- 36.07%

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान जारी है। अभिनेता रणबीर कपूर ने वोट डाला।

अभिनेता अमिर खान और फिल्म निर्माता किरण राव ने मुंबई में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

पांचवें चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.73% मतदान दर्ज किया गया। बिहार 34.62% जम्मू और कश्मीर 34.79% झारखंड 41.89% लद्दाख 52.02% महाराष्ट्र 27.78% ओडिशा 35.31% उत्तर प्रदेश 39.55% पश्चिम बंगाल 48.41%

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने प्रतापगढ़ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

हुगली लोकसभा में धनियाखाली विधानसभा क्षेत्र के मेहंदीपुर प्राथमिक विद्यालय बूथ केंद्र में भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई।

हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा, यहां पर वोटों की धांधली की जा रही है। खुलेआम वोटों की हेराफेरी हो रही है। पिछली बार यहां पर EVM मशीन तोड़ी गई थी और ऐसी ही शिकायत मिली थी। इन्हें लगा कि मैं यहां नहीं आऊंगी। यहां लाइन में खड़े हुए सभी मतदाता फेक हैं।

प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने अपने परिवार संग लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा, वोट देने से पहले उम्मीदवारों का अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं।

निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपना वोट डाला।

अभिनेत्री विद्या बालन ने अपना वोट डाला।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

वोट डालने के बाद शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा, 45 साल में यह पहली बार है कि हमारा परिवार दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव नहीं लड़ रहा है। मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इस पर सभी को गर्व है। इस लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक ही प्रक्रिया है जो 5 साल में एक बार हमारे सामने आती है, वह अवसर है मतदान।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

SSP आमोद अशोक नागपुरे ने कहा, बारामूला जिले में बहुत अच्छा मतदान चल रहा है। हर पोलिंग बूथ पर लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वोटर्स की लंबी कतारें लगी हुई हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी विभागों के समन्वय की वजह से यह चुनाव ऐतिहासिक होगा और लोग उत्साहपूर्वक इसमें हिस्सा लेंगे।

वोट करने के बाद अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा, मुझे गर्व है कि आज भारी मात्रा में सब यहां मतदान करने आए हुए हैं और जो नहीं आए हैं वो शाम तक आकर अपना वोट डाले।

मतदान करने के बाद अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा, यह हर नागरिक का सबसे बड़ा हक है और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मैं सबसे अपील करती हूं कि वोट जरूर दें।

वोट करने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, ये सबसे बड़ा उत्सव है और सभी को अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए। अगर आपने मतदान नहीं किया तो आपको शिकायत करने का अधिकार नहीं है।

अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, आज खुशी का दिन है।हम सभी नागरिकों वोट करना चाहिए।

अभिनेता अनिल कपूर ने मुंबई में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा, "यूथ के लिए यही संदेश है कि सभी को मतदान करना चाहिए।"

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है, देश की दिशा और दशा बदलने वाला चुनाव है। नरेंद्र मोदी बार-बार कह रहे हैं वे 400 पार करना चाहते हैं क्योंकि वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "आज हम सबको ये पर्व मनाने का मौका मिला है तो हमें बाहर आकर वोट करना चाहिए ताकि 5 साल तक हमें किस तरह की सरकार चाहिए और कैसी व्यवस्था चाहिए और हम उस व्यवस्था का फायदा उठा सके।"

हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा, "खुद को तृणमूल का एजेंट कह रहे हैं और पोलिंग बूथ में बैठे हुए हैं। उनके पास किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं था और लोगों से तृणमूल को वोट देने के लिए कह रहे हैं।"

हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच कथित रूप से झड़प हुई।

गायक विशाल ददलानी ने कहा, "हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम बाहर निकलकर लोगों को रास्ता दिखाए। मैं सबसे अनुरोध करूंगा कि आप सब वोट करें। जिन लोगों ने आपका साथ दिया है उनको वोट दें।"

अभिनेता और निर्माता व भाई रघु राम और राजीव लक्ष्मण ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा, "मैं सभी से वोट करने की अपील करूंगी। मैं समझती हूं कि भाजपा की कथनी-करनी में कभी फर्क नहीं रहा है। प्रधानमंत्री का नारा सबका साथ सबका विकास का नारा तीसरी बार पूरा होते दिखेगा।"

भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "मैं देश के सभी नागरिकों से कहना चाहूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मतदान आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी। विकसित भारत, सुरक्षित भारत, समृद्ध और गौरवान्वित भारत के लिए वोट करें।

भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने मतदान किया।

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डाला वोट।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत अपना वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे। 

उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह और TMC कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से झड़प हुई।

पांचवें चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान दर्ज़ किया गया। बिहार 8.86% जम्मू और कश्मीर 7.63% झारखंड 11.68% लद्दाख 10.51% महाराष्ट्र 6.33% ओडिशा 6.87% पश्चिम बंगाल 15.35%

रायबरेली के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद भाजपा विधायक अदिति सिंह अपनी उंगली पर लगा अमिट स्याही का निशान दिखाती हुईं।

अमेठी से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में मतदान करने मतदान केंद्र पहुंची।

वोट डालने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "मैं सभी से अपील करता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए शत प्रतिशत मतदान करें। हम प्रदेश के 80 के 80 सीटें जीत रहे हैं अमेठी और रायबरेली भी जीत रहे हैं।

अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह ने अपना वोट डाला।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे लोग।

अभिनेता अक्षय कुमार ने पांचवें चरण के लिए किया मतदान।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com