लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 67.32% दर्ज हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 67.32% दर्ज हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 67.32% दर्ज हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है। सभी प्रत्याशी दमखम के साथ मैदान में डटे पड़े हुए है।

बीरभूम में चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 67.32% मतदान दर्ज किया गया।

बर्धमान दुर्गापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष की कार पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने उनकी कार पर पथराव किया।

बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के वाहन पर कथित रूप से तृममूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा पथराव की घटना के दौरान CISF का एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है।

कांग्रेस सांसद और बरहामपुर से पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

TMC नेता शशि पांजा ने कहा, "बंगाल में कई बूथ से गड़बड़ी की शिकायत आई। अगर मतदाताओं को परेशान किया जाएगा CISF, भाजपा उम्मीदवार के सिक्योरिटी गार्ड परेशान करेंगे तो इसके विपरीत एक्शन का रिएक्शन होगा। कुछ घटनाएं ऐसे हो जाती हैं।"

महेश बाबू पत्नी नम्रता शिरोड़कर केे साथ वोट डालने पहुंचे।

अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने मतदान किया।

हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, "90 फीसदी बूथों पर गड़बड़ी हुई है। पुलिस महिला सिपाहियों को वोटर आईडी से चेहरा जांचने का निर्देश नहीं देना चाहती। जब मैंने पुलिस अधिकारी से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने आज तेलंगाना के खम्मम में अपना वोट डाला।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख व कन्‍नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार अखिलेश यादव ने मतदान केंद्रों का दौरा किया।

बरहामपुर से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी का कहना है, कुछ गुंडे, टीएमसी के कार्यकर्ता सड़कों पर कब्जा करने और लोगों के लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने चुनाव आयोग से उन्हें तितर-बितर करने का अनुरोध किया है। 

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, अभी तक जितना मतदान हुआ है उसमें मोदी लहर देखने को मिल रही है। 2019 के चुनाव से भी अच्छे नतीजे NDA को मिलेंगे। देशभर में लहर है।

हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में IPC और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुबह से ही बिहार और बंगाल में मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार लगने लगी थीं। दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई। जानिए किस राज्य में कितने प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर 1 बजे तक मतदान (प्रतिशत में) आंध्रप्रदेश 40.26 उत्तर प्रदेश 39.68 ओडिशा 39.30 जम्मू कश्मीर 23.57 झारखंड 43.80 तेलंगाना 40.38 पश्चिम बंगाल 51.87 बिहार 34.44 मध्यप्रदेश 48.52 महाराष्ट्र 30.85

दक्षिण ओडिशा के कई जिलों में ईवीएम मशीनों में खराबी की वजह से मतदाताओं को काफी इंतजार करना पड़ा। इसे लेकर मतदाताओं में असंतोष देखा गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान पर कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि चौथे चरण के चुनाव के तहत मतदान में जरूर हिस्सा लें।

आंध्र प्रदेश में सभी सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान के दौरान वाईएसआरसीपी विधायक और राज्य विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी ए. शिवकुमार ने गुंटूर के तेनाली में एक मतदाता पर हमला किया। वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता ने विधायक द्वारा लाइन तोड़कर बिना इंतजार किए वोट डालने पर एतराज जताया। इस पर विधायक ने मतदाता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

भाजपा सांसद और बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार दिलीप घोष और बर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कीर्ति आजाद बर्धमान में एक मतदान केंद्र पर जाते समय एक-दूसरे को गले मिले।

हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, "मैं एक उम्मीदवार हूं। कानून के अनुसार उम्मीदवार को फेसमास्क के बिना ID कार्ड की जांच करने का अधिकार है। मैं एक पुरुष नहीं हूं, मैं एक महिला हूं और बहुत विनम्रता के साथ, मैंने उनसे केवल अनुरोध किया है... अगर कोई इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है, तो इसका मतलब है कि वे डरे हुए हैं।

हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का दौरा किया। चौथे चरण का मतदान जारी है।

ओडिशा में आज हो रहे विधानसभा चुनाव और चौथे चरण के लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा, मैं लोगों से अपील करूंगा कि परिवर्तन के लिए भारी संख्या में मतदान करें। ओडिशा में परिवर्तन का बहुत बड़ा माहौल बन चुका है। पिछले 24 साल में यहां की राज्य सरकार की नाकामी के चलते लोगों में गु्स्सा है।

महाराष्ट्र के बीड संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे ने बीड स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

देश में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही बिहार और बंगाल में मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार लग गई थीं। सुबह 11 बजे तक जानिए किस राज्य में कितने प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान (प्रतिशत में) आंध्रप्रदेश- 23.10 उत्तर प्रदेश- 27.12 ओडिशा- 23.28 जम्मू कश्मीर- 14.94 झारखंड- 27.40 तेलंगाना- 24.31 पश्चिम बंगाल- 32.78 बिहार- 22.54 मध्यप्रदेश- 32.38 महाराष्ट्र- 17.51

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अज्हरुद्दीन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

 तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपने परिवार के साथ महबूबनगर निर्वाचन क्षेत्र के कोडंगल में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार गुरुगोविंद सिंह के इस पावन जन्मस्थान पर आए, आज एक ऐतिहासिक दिन है। हमें अपने प्रधानमंत्री पर बहुत गर्व है कि गुरुगोविंद सिंह के इस पावन जन्मस्थान पर आने वाले वे पहले प्रधानमंत्री हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपने परिवार के साथ महबूबनगर निर्वाचन क्षेत्र के कोडंगल में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक देश में 10 फीसदी मतदान (प्रतिशत में) आंध्रप्रदेश 9.05 उत्तर प्रदेश 11.67 ओडिशा 9.23 जम्मू कश्मीर 5.07 झारखंड 11.78 तेलंगाना 9.51 पश्चिम बंगाल 15.24 बिहार 10.18 मध्यप्रदेश 14.97 महाराष्ट्र 6.45

फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली ने मतदान किया। उन्होंने कहा, देश को दिखाओ कि आप जिम्मेदार हैं और हमें परवाह है। कृपया बाहर आएं और वोट करें।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है। सभी प्रत्याशी दमखम के साथ मैदान में डटे पड़े हुए है।

हैदराबाद, तेलंगाना: हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने आजमपुरा में मतदान केंद्र संख्या 122 का दौरा किया।

उज्जैन, मध्य प्रदेश: उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्याशी अनिल फिरोजिया अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

श्रीनगर में लोकसभा चुनाव का मतदान जारी है। बड़ी संख्या में लोग मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com