कौन है फ्रांस की पद्मश्री कथकली नृत्यांगना मिलेना साल्विनीॽ जिनके निधन पर PM मोदी और VP वैंकया नायडू ने श्रद्धांजलि दी, ये था भारत से नाता

शास्त्रीय नृत्य सिखाने के लिए 1975 में पेरिस में मंडप केंद्र की स्थापना की‚ साल्विनी को 1962 में केरल कलामंडम में दो साल तक छात्रवृत्ति भी मिली।
कौन है फ्रांस की पद्मश्री कथकली नृत्यांगना मिलेना साल्विनीॽ जिनके निधन पर PM मोदी और VP वैंकया नायडू ने श्रद्धांजलि दी, ये था भारत से नाता

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलेना साल्विनी का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार मिलिना साल्विनी ने 26 जनवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मिलिना साल्विनी के निधन पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिलेना साल्विनी को याद करते हुए ट्वीट किया और दुख जताया।

यूनेस्को से भी मिली मदद
बता दें कि मिलेना के निधन पर पीएम मोदी के साथ-साथ उपराष्ट्रपति ने भी दुख जताया है. इसके साथ ही कई अन्य नेताओं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा भी श्रद्धांजलि दी गई है। साल्विनी को 1962 में केरल कलामंडम में दो साल तक छात्रवृत्ति भी मिली थी। एक साथी कलाकार के साथ, उन्होंने शास्त्रीय नृत्य सिखाने के लिए 1975 में पेरिस में मंडप केंद्र की स्थापना की। उन्हें यूनेस्को से भी मदद मिली।

इटली में जन्मी साल्विनी फ्रांसिसी की थी नागरिक

मिलेना साल्विनी ने बुधवार को अंतिम सांस ली। वह इटली में पैदा हुई थी और फ्रांस की नागरिक थी। भारत सरकार ने उन्हें अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान के सम्मान के रूप में 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर कथकली डांसर मिलिना साल्विनी के निधन पर दुख जताया है।

पीएम मोदी ने किया नमन

पीएम मोदी ने फ्रांस में नृत्य के इस रूप को लोकप्रिय बनाने के लिए मिलिना के प्रयासों को याद किया और ट्वीट किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके प्रेम के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कथकली को पूरे फ्रांस में और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।'

कौन है फ्रांस की पद्मश्री कथकली नृत्यांगना मिलेना साल्विनीॽ जिनके निधन पर PM मोदी और VP वैंकया नायडू ने श्रद्धांजलि दी, ये था भारत से नाता
भारत से संबंध सुधारने में श्रीलंका का एक और बेहतर कदम, रिहा किया 56 भारतीय मछुआरों को

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com