क्या ताजमहल अब तेजो महालय होगा? बीजेपी पार्षद ने आगरा नगर निगम में रखा प्रस्ताव

ताजमहल का नाम तेजो महालय करने के लिए बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौर ने आगरा नगर निगम में प्रस्ताव रखा है। नगर निगम ने इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आज बुधवार को अपराह्न 3 बजे का समय निर्धारित किया है।
क्या ताजमहल अब तेजो महालय होगा? बीजेपी पार्षद ने आगरा नगर निगम में रखा प्रस्ताव
ANI

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कई शहरों के नामों को परिवर्तित किया है। अब इसी कड़ी में आगरा के ताजमहल का नाम बदलने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने का मुद्दा आज आगरा के नगर निगम भवन में गरमा सकता है।

आज नगर निगम में ताजमहल का नाम बदलने पर भी चर्चा हो सकती है। भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने आज चर्चा का प्रस्ताव रखा है।

भाजपा पार्षद ने रखे तथ्य

भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने का प्रस्ताव रखा है। कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही प्रस्ताव भेजा जा सकता है। आगरा नगर निगम में इस प्रस्ताव को पेश करने का समय दोपहर 3:00 बजे निर्धारित किया गया है।

आगरा नगर निगम के ताजगंज वार्ड 88 के भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने प्रस्ताव के साथ ही भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने उन तथ्यों को भी पेश किया है, जिसके आधार पर वह ताजमहल को तेजो महालय मान रहे है। शोभाराम राठौर के इसी प्रस्ताव पर आज नगर निगम में चर्चा होगी।

बीजेपी पार्षद का कहना है कि शाहजहां की बेगम मुमताज महल का असली नाम अंजुम बानो था, ताजमहल बनने से 22 साल पहले अंजुम बानो की मौत हो गई थी। मुमताज महल उर्फ ​​अंजुम बानो को ताजमहल बनने के लिए बुरहानपुर में दफनाया गया था। उसके बाद ताजमहल में उनकी कब्र फिर से बनवायी गयी।

ताजमहल पहले शिव मंदिर था- भाजपा पार्षद

पार्षद राठौर ने कहा कि ताजमहल के अंदर कमल के चिन्ह के अलावा कई ऐसे चिन्ह है, जो साबित करते है कि यह ताजमहल पहले शिव मंदिर था। मुगल आक्रमणकारियों ने इसका रूप बदलकर ताजमहल कर दिया, यह राजा जय सिंह की संपत्ति थी, ऐसा कोई भी कब्रिस्तान नहीं है, जहां महल बना हो।

इस मामले में आगरा नगर निगम के मेयर नवीन जैन का कहना है कि आगरा नगर निगम को ताजमहल का नाम बदलने का अधिकार नहीं है, लेकिन सदन में प्रस्ताव पारित होने के बाद आगरा की जनता की भावनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा दिया जाएगा।

नगर निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या अधिक

आगरा नगर निगम में बीजेपी पार्षदों की संख्या सबसे अधिक है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौर का यह प्रस्ताव आज पास हो सकता है और ताजमहल से जुड़ा एक और बड़ा विवाद हो सकता है। ताजमहल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक है।

क्या ताजमहल अब तेजो महालय होगा? बीजेपी पार्षद ने आगरा नगर निगम में रखा प्रस्ताव
Karnataka: ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव की अनुमति से विवाद, 1600 पुलिसकर्मी तैनात, SC में सुनवाई जारी

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com